Katni Breaking पिता ने अपने चार साल क़े बेटे क़ो गोली मारी फिर खुद भी कर ली आत्महत्या, पत्नी गम्भीर

IMG 20240904 WA0013

Katni Breaking कटनी में एक पिता ने अपने चार साल क़े बेटे क़ो गोली मारी फिर खुद भी कर ली आत्महत्या। कोतवाली क़े नई बस्ती मे यह सनसनी खेज घटना हुई।

कटनी के कोतवाली थाना क्षेत्र क़े नई बस्ती स्तिथ शहीद द्वारा क़े पास एक युवक ने अपने चार वर्षीय पुत्र क़ो गोली मारी उसके बाद खुद क़ो गोली मार कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटना सोंधिया गली मे हुई घटना क़े बाद क्षेत्र मे सनसनी फैल गई ओर लोगों हुजूम लग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा मृतक मयंक अग्रहरी स्टाम्प वेंडर का काम करता रहा उसका पुत्र शुभ अग्रहरी क़ो भी गोली मार दी गयी पत्नी ने दौड़कर अपनी जान बचायी जिससे हल्की चोट आने से अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें-  सड़क हादसे में घायल युवक के लिए देवदूत बने पुलिस आरक्षक, तत्काल अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान,स्लीमनाबाद बायपास पर कार और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल हुआ था युवक, ड्यूटी से लौट रहे आरक्षकों ने दिखाई तत्परता