Katni News: प्रशासनिक संवाद से प्रधानमंत्री आवास निर्माण को मिल रही गति

Screenshot 20261025 110941 WhatsApp

Katni News। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत आवासों को समय पर पूरा कराने के लिए कटनी जिले में मैदानी स्तर पर सतत संवाद और निगरानी की पहल जारी है। जिला पंचायत सीईओ सुश्री हर सिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर शनिवार को लगातार दूसरे दिन सेक्टर सुपरवाइजरों ने विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर हितग्राहियों से सीधा संवाद किया।

इस दौरान सुपरवाइजरों ने निर्माणाधीन मकानों की प्रगति का जायजा लिया और कार्य में आ रही व्यावहारिक समस्याओं की जानकारी जुटाई। जिन हितग्राहियों के आवास का निर्माण अधूरा है, उन्हें शेष कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के लिए प्रेरित किया गया। Katni News

जिला पंचायत की इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को समय पर पक्का मकान उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। मैदानी स्तर पर हो रहे इस सीधे संवाद से जहां निर्माण की वास्तविक स्थिति सामने आ रही है, वहीं पात्र हितग्राहियों के अपने पक्के घर का सपना जल्द साकार होने की उम्मीद भी मजबूत हुई है।Katni News

इसे भी पढ़ें-  इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी की धमाकेदार एंट्री: पहली ही पोस्ट में 'Belonging: A Journey of Love' की झलक शेयर की; 10 नवंबर को आएगी किताब