MP Crime News: पिता की उंगली चबाकर की अलग, पुलिस केस से डरे कलयुगी बेटे ने की आत्महत्या

featured image 4 1200

मध्यप्रदेश: मध्य प्रदेश के मंडी थाना क्षेत्र के चेतनपुरा गांव में एक दिल दहला देने वाली MP Crime News सामने आई है। घरेलू विवाद में आपा खो चुके 22 वर्षीय युवक ने अपने ही पिता पर हमला कर मुंह से उनकी उंगली काटकर अलग कर दी। घटना के बाद जब पीड़ित पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, तो गिरफ्तारी के डर से बौखलाए कलयुगी बेटे ने कुएं में कूदकर जीवन लीला समाप्त कर ली।

विवाद इतना बढ़ा कि बेटे पर सवार हुआ खून

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चेतनपुरा निवासी 22 वर्षीय मनीष (पुत्र प्यारेलाल) का दो दिन पूर्व किसी बात को लेकर अपने पिता प्यारेलाल से तीखा विवाद हो गया था। बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में अंधा हो चुके मनीष ने अपने ही पिता पर हमला बोल दिया। उसने अपने पिता की उंगली को मुंह से इतने जोर से चबाया कि उंगली कटकर शरीर से अलग हो गई।MP Crime News

पिता के लहूलुहान होते ही मौके पर हड़कंप मच गया। परिजनों ने आनन-फानन में घायल प्यारेलाल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

MP Crime News: पुलिस केस और जेल जाने का डर ले बैठा जान

बेटे की इस हैवानियत और दर्द से कराह रहे पिता प्यारेलाल ने न्याय की गुहार लगाते हुए स्थानीय मंडी थाने में आरोपी पुत्र मनीष के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जैसे ही मनीष को यह खबर मिली कि पिता ने पुलिस में एफआईआर (FIR) दर्ज करा दी है और पुलिस उसे गिरफ्तार करने आ रही है, वह बुरी तरह डर गया। पुलिस कार्रवाई और समाज में बदनामी के खौफ से घबराकर उसने गांव के पास स्थित एक सुनसान कुएं में छलांग लगा दी।

इसे भी पढ़ें-  विजयादशमी पर MP के नगरीय निकायों में मनेगा ‘गृह प्रवेश दिवस’, हजारों परिवारों का सपने का घर होगा साकार

गांव में पसरा सन्नाटा, पुलिस जांच में जुटी

कुएं में युवक के कूदने की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही मंडी थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद मनीष के शव को कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। MP Crime News

मंडी थाना प्रभारी का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामला पुलिस केस के डर से आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। इस खौफनाक घटना के बाद पूरे चेतनपुरा गांव में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है।