2050 से अधिक प्रतिमाओं का शांतिपूर्ण विसर्जन, 80 घाटों पर मुस्तैद रही पुलिस,गणेश विसर्जन में 48 घंटे और दुर्गा विसर्जन-दशहरा पर 96 घंटे तक तैनात रहा पुलिस बल, अवैध हथियारों सहित विभिन्न मामलों में व्यापक कार्रवाई

Picsart 26 10 24 18 29 04 942

2050 से अधिक प्रतिमाओं का शांतिपूर्ण विसर्जन, 80 घाटों पर मुस्तैद रही पुलिस,गणेश विसर्जन में 48 घंटे और दुर्गा विसर्जन-दशहरा पर 96 घंटे तक तैनात रहा पुलिस बल, अवैध हथियारों सहित विभिन्न मामलों में व्यापक कार्रवा

 

 

कटनी। जिले में गणेश विसर्जन, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, जवारा विसर्जन, गरबा और दशहरा पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कटनी पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की। पुलिस की पूर्व नियोजित कार्ययोजना और अधिकारियों की सतत निगरानी के बीच जिले के 80 विसर्जन स्थलों पर 1250 से अधिक दुर्गा प्रतिमाओं और 800 गणेश प्रतिमाओं सहित कुल 2050 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के नेतृत्व में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। गणेश विसर्जन के दौरान 48 घंटे तथा दुर्गा विसर्जन और दशहरा पर्व के दौरान लगातार 96 घंटे तक पुलिस बल दिन-रात तैनात रहा। वरिष्ठ अधिकारियों ने विसर्जन कार्यक्रम समाप्त होने तक सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की। शहर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा और उप पुलिस अधीक्षक अनिमेष द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने जिम्मेदारी संभाली। ग्रामीण क्षेत्रों में भी थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों ने विसर्जन स्थलों एवं जुलूस मार्गों पर सतर्कता बरती।

इसे भी पढ़ें-  चड्ढा कॉलेज की एलएल.एम. द्वितीय सेमेस्टर की तीन छात्राओं ने विश्वविद्यालय मेरिट सूची में बनाया स्थान