जेह के कमरे में घुसा था आरोपी, मांगे थे ₹1 करोड़”— Saif Ali Khan पर हमले के केस में नर्स का कोर्ट में बड़ा खुलासा
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर उनके बांद्रा स्थित आवास में हुए हमले और चोरी के प्रयास के मामले में अदालत में सुनवाई शुरू हो गई है। इस केस में परिवार की 59 वर्षीय नर्स ने मुख्य गवाह और शिकायतकर्ता के रूप में सेशन कोर्ट में गवाही दर्ज कराई है। नर्स ने कोर्ट में मौजूद आरोपी मोहम्मद शरीफुल की पहचान करते हुए बताया कि जनवरी 2025 की उस खौफनाक रात को यही शख्स चाकू/हेक्सा ब्लेड लेकर घर में घुसा था।
छोटे बेटे जेह के कमरे में घुसने की कोशिश, मांगे थे ₹1 करोड़
करीब 5 साल से सैफ-करीना के घर में कार्यरत और छोटे बेटे जेह (Jeh) की देखभाल करने वाली नर्स ने 15 और 16 जनवरी की दरमियानी रात का घटनाक्रम बयां करते हुए बताया, रात करीब 2 बजे जब नर्स की नींद खुली, तो उन्होंने बाथरूम की लाइट जलती देखी। कुछ देर बाद टोपी पहने एक अनजान शख्स की परछाई दिखी, जो जेह के बिस्तर की तरफ बढ़ रहा था। बच्चे को बचाने के लिए दौड़ीं नर्स पर आरोपी ने हेक्सा ब्लेड (Hexa Blade) से हमला कर दिया, जिससे उनकी दो उंगलियां कट गईं। आरोपी ने उन्हें चुप रहने की धमकी दी और जब उससे पूछा गया कि वह क्या चाहता है, तो उसने ₹1 करोड़ देने की मांग की। जेह के कमरे में घुसा था आरोपी, मांगे थे ₹1 करोड़”— Saif Ali Khan पर हमले के केस में नर्स का कोर्ट में बड़ा खुलासा
हमलावर से अकेले भिड़े सैफ अली खान, पीठ और गर्दन पर लगीं चोटें
नर्स की चीख-पुकार और हलचल सुनकर जेह की नैनी की भी नींद खुल गई। शोर सुनकर सैफ अली खान तुरंत मौके पर पहुंचे और निडर होकर हमलावर का सामना किया। सैफ ने आरोपी से उसकी पहचान और आने का मकसद पूछा, जिस पर आरोपी ने उन पर भी जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव में आए एक अन्य हाउस-स्टाफ पर भी आरोपी ने वार किया।सैफ ने हिम्मत दिखाते हुए कुछ देर के लिए हमलावर को दबाकर रखा, जिससे परिवार के अन्य सदस्य और बच्चा सुरक्षित दूसरे कमरे में जाकर खुद को बंद कर सके।इस संघर्ष में सैफ अली खान की पीठ, गर्दन और हाथ पर गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें तुरंत लीलावती/अस्पताल ले जाया गया था।
फिलहाल, पुलिस आरोपी मोहम्मद शरीफुल के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत कानूनी शिकंजा कस रही है और कोर्ट में मामले की सुनवाई जारी है।














