Reddit के नाम में छिपा था 21 साल पुराना ‘जोक’: X पर वायरल हुई एक लाइन, को-फाउंडर ने बताया क्यों चुना था यह अजीब नाम

Reddit के नाम में छिपा था 21 साल पुराना 'जोक': X पर वायरल हुई एक लाइन, को-फाउंडर ने बताया क्यों चुना था यह अजीब नाम

Reddit के नाम में छिपा था 21 साल पुराना ‘जोक’: X पर वायरल हुई एक लाइन, को-फाउंडर ने बताया क्यों चुना था यह अजीब नाम

टेक डेस्क: सोशल मीडिया की दुनिया में अक्सर छोटे-छोटे वन-लाइनर्स और जोक्स भी बड़ा तहलका मचा देते हैं। इस बार ऐसा ही कुछ लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit ने किया है। Reddit के आधिकारिक एक्स (X) अकाउंट से की गई एक लाइन की पोस्ट ने सोशल मीडिया यूजर्स को हंसने पर मजबूर कर दिया। इसके साथ ही, 21 साल पहले रखे गए इस कंपनी के नाम के पीछे छिपे दिलचस्प मतलब और इसके इतिहास की चर्चा भी दोबारा शुरू हो गई है।

क्या था X पर किया गया वो ‘जोक’?

Reddit के आधिकारिक X हैंडल से पोस्ट किया गया, “मैं तुम्हें एक जोक सुनाता, लेकिन शायद तुम उसे पहले ही Reddit (read it) पर पढ़ चुके हो।”

दरअसल, इस लाइन में अंग्रेजी शब्द ‘Reddit’ और ‘Read it’ (इसे पढ़ चुका हूँ) के एक समान उच्चारण का मज़ाकिया इस्तेमाल किया गया था। यानी जो बात आप पहले ही किसी मंच पर पढ़ चुके हैं, उसे दोबारा सुनाने का कोई मतलब नहीं रह जाता। पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई और इसे लाखों व्यूज व लाइक्स मिलने लगे। Reddit के नाम में छिपा था 21 साल पुराना ‘जोक’: X पर वायरल हुई एक लाइन, को-फाउंडर ने बताया क्यों चुना था यह अजीब नाम

को-फाउंडर एलेक्सिस ओहानियन की एंट्री

इस पोस्ट पर असली मोड़ तब आया जब Reddit के सह-संस्थापक एलेक्सिस ओहानियन (Alexis Ohanian) ने खुद इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने X पर लिखा कि 21 साल पहले जब उन्होंने यह नाम सुझाया था, तब टीम के लगभग हर सदस्य ने इसे एक बेहद खराब और अजीब नाम बताया था। Reddit के नाम में छिपा था 21 साल पुराना ‘जोक’: X पर वायरल हुई एक लाइन, को-फाउंडर ने बताया क्यों चुना था यह अजीब नाम

ओहानियन ने बताया, “मुझे उस वक्त पूरा भरोसा था कि एक दिन लोग कहेंगे— ‘मैंने यह खबर Reddit (Read it) पर पढ़ी है।’ उस समय सीईओ होने के नाते मैंने अपनी वीटो पावर का इस्तेमाल किया और बाकी लोगों की असहमति के बावजूद इस नाम को फाइनल कर दिया।”

यूजर्स बोले: “टेक इतिहास का सबसे लंबा डैड जोक!”

एलेक्सिस ओहानियन के इस खुलासे के बाद यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में जमकर मजे लिए:

  • एक यूजर ने लिखा, “यह टेक्नोलॉजी की दुनिया का सबसे लंबा और सुनियोजित ‘डैड जोक’ (Dad Joke) है, जिसकी तैयारी 21 सालों से चल रही थी।”

  • दूसरे यूजर ने माना, “मैंने लाखों बार Reddit शब्द बोला, लेकिन कभी ध्यान ही नहीं गया कि इसका मतलब ‘Read it’ है।”

  • एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि इतने सालों बाद भी कंपनी को अपने नाम पर कोई पछतावा नहीं हुआ।