कपलिंग पर बैठकर सफर, फिर व्हील एक्सल में छिपा युवक कटनी स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा,2 घंटे तक थमी रही रफ्तारकटनी।। शहर के व्यस्त रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई, जब ट्रेन संख्या 01143 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–दानापुर एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर पहुंची। ट्रेन के रुकते ही यात्रियों और मौजूद लोगों के बीच अचानक अफरा-तफरी मच गई। कारण था एक बदहवास युवक, जो मैहर से कटनी तक ट्रेन के स्क्रू कपलिंग के बीच बैठकर खतरनाक सफर करते हुए पहुंचा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही लोगों की नजर युवक पर पड़ी, शोर मच गया। भीड़ और हलचल से भयभीत होकर युवक ट्रेन के नीचे उतर गया और सीधे व्हीलबेस एक्सल के बीच जाकर छिप गया। यह दृश्य बेहद भयावह था, क्योंकि थोड़ी सी चूक एक बड़े रेल हादसे में बदल सकती थी। ट्रेन संख्या 01144 दानापुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस LTT एक्सप्रेस जैसे ही प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर पहुंची एक युवक की हरकत देखकर वहां मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। कई लोग इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाते नजर आए। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन तत्काल सक्रिय हो गया। ऑपरेटिंग स्टाफ, कमर्शियल विभाग, आरपीएफ, जीआरपी और सफाई कर्मियों की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। युवक की स्थिति असामान्य होने के कारण वह बाहर आने को तैयार नहीं हो रहा था, जिसके चलते उसे बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए उस पर पानी की बौछार भी की गई और कई प्रयासों के बाद आखिरकार करीब दो घंटे तक चले इस संवेदनशील अभियान के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की जाती, तो यह घटना गंभीर दुर्घटना का रूप ले सकती थी। ऐसे मामलों में जान-माल का नुकसान होने पर जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन पर ही आती है, जिससे यह स्थिति और भी संवेदनशील हो जाती है।
प्राथमिक जानकारी में युवक की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं बताई जा रही है, जिसके चलते उसने यह खतरनाक कदम उठाया। रेस्क्यू के बाद उसे तत्काल जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है और मानसिक स्थिति की जांच भी की जा रही है। साथ ही उसकी पहचान और निवास संबंधी जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इस पूरी घटना के चलते ट्रेन लगभग 2 घंटे विलंब से कटनी स्टेशन से रवाना हुई, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई और स्थिति को नियंत्रित कर रेल यातायात को पुनः सुचारू कर दिया गया। रेलवे अधिकारियों की तत्परता, समन्वय और सूझबूझ के चलते एक संभावित बड़ा हादसा टल गया।
स्टेशन प्रबंधक संजय दुबे ने बताया कि युवक सामान्य मानसिक स्थिति में नहीं लग रहा था और अचानक ट्रेन के नीचे जा घुसा था। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टाफ की तत्परता और सूझबूझ से युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इसके बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया, जहां से उसे आगे इलाज के लिए भेजा गया। फिलहाल युवक की पहचान और उसकी मानसिक स्थिति की जांच की जा रही है, जबकि घटना के बाद रेल यातायात को पुनः सुचारू कर दिया गया है।
कपलिंग पर बैठकर सफर, फिर व्हील एक्सल में छिपा युवक कटनी स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा,2 घंटे तक थमी रही रफ्तार

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
