एक साथ बिगड़ी 8 से 10 छात्राओं की तबीयत, स्कूल परिसर में मची अफरा-तफरी,पेट दर्द, सांस लेने में तकलीफ और डिहाइड्रेशन की शिकायत; अस्पताल में चल रहा उपचार
एक साथ बिगड़ी 8 से 10 छात्राओं की तबीयत, स्कूल परिसर में मची अफरा-तफरी,पेट दर्द, सांस लेने में तकलीफ और डिहाइड्रेशन की शिकायत; अस्पताल में चल रहा उपचा
कटनी। एनकेजे क्षेत्र स्थित शासकीय कन्या शिक्षा परिसर, सरसवाही में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक साथ 8 से 10 छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई। छात्राओं ने पेट दर्द, सांस लेने में तकलीफ, चक्कर आने और कमजोरी की शिकायत की, जिसके बाद विद्यालय प्रशासन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय प्रबंधन ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग और परिजनों को सूचना दी। सभी प्रभावित छात्राओं को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अधिकांश छात्राएं डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) से भी पीड़ित पाई गई हैं।
चिकित्सकों की निगरानी में छात्राओं का उपचार किया जा रहा है। फिलहाल सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है, हालांकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा छात्राओं की तबीयत बिगड़ने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
वहीं घटना के बाद विद्यालय परिसर में अभिभावकों की भीड़ लग गई। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ने के पीछे भोजन, मौसम या कोई अन्य कारण जिम्मेदार है।