पटवारियों ने सौंपा ज्ञापन, हड़ताल अवधि का वेतन देने समेत विभिन्न मांगें उठाईं

पटवारियों ने सौंपा ज्ञापन, हड़ताल अवधि का वेतन देने समेत विभिन्न मांगें उठाईं

कटनी। पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपर कलेक्टर नीलाम्बर मिश्र को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में हड़ताल अवधि को कार्य दिवस मानकर वेतन दिए जाने, कैडर रिव्यू कमेटी का गठन करने, पटवारी संघ के पदाधिकारियों के नियम विरुद्ध किए गए स्थानांतरण निरस्त करने सहित कई मांगें रखी गईं।

पटवारियों ने फार्मर आईडी बनाने में आ रही तकनीकी समस्याओं का तत्काल निराकरण करने तथा जियो-टैग गिरदावरी समाप्त करने के संबंध में शीघ्र आदेश जारी करने की मांग भी की।

संघ पदाधिकारियों ने बताया कि पूर्व में 3 से 6 अगस्त तक हड़ताल की गई थी। उस दौरान प्रमुख सचिव राजस्व एवं आयुक्त भू-संसाधन प्रबंधन, ग्वालियर की ओर से हड़ताल अवधि को कार्य दिवस मानकर वेतन दिए जाने का आश्वासन दिया गया था तथा आदेश जारी करने की बात कही गई थी। लेकिन अब तक आदेश जारी नहीं होने से पटवारियों में नाराजगी है।

पटवारी संघ ने बताया कि प्रदेश संगठन के आह्वान पर फार्मर आईडी बनाने का कार्य पूर्णतः बंद रखने का निर्णय लिया गया है। मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं होने पर आंदोलन को आगे बढ़ाने की चेतावनी भी दी गई।

ज्ञापन के दौरान जिलाध्यक्ष राजेश दुबे, तहसील अध्यक्ष कटनी नगर नीरज गोस्वामी, गजेंद्र राय, संदीप गर्ग, प्रकाश गुप्ता, तहसील अध्यक्ष कटनी ग्रामीण दिनेश गुप्ता, मोहम्मद नाजिर, भूपेंद्र पटेल, महेंद्र बर्मन, तेजभान पाल, बिनु ललखेर, मोहित ताम्रकार, सुमित मांद्रे, संजय जैन, आशीष शर्मा, तहसील अध्यक्ष रीठी दीपक पिपरहा, विवेक पांडे, सुभेंद्र, कृष्णा तिवारी, शशांक मिश्रा, राहुल सिंह सिंगर, अमन हल्दकर, राजकमल द्विवेदी, विपुल जैन, शशांक गुप्ता, शुभांशु मिश्रा, देवलाल पटेल, नियाज खान, अनुज जायसवाल, पुनीत अवस्थी सहित बड़ी संख्या में पटवारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version