मकान के अंदर खड़ी क्रेटा कार आग में जलकर खाक, शांति नगर में पुरुस्वानी परिवार के यहां हुई घटना

कटनी(YADHBHARAT.COM)। उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर की शांति नगर कालोनी निवासी दीपक कुमार पुरुस्वानी के मकान के अंदर पोर्च नहीं खड़ी क्रेटा कार में अचानक आग भड़क उठी। पहले धुआं उठा और इसके बाद आग न विकराल रु ले लिया। कार में आग लगते ही इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचते पहुंचते कार आग में जलकर खाक हो गई। कार में आग लगने का नाम स्पष्ट नहीं हो सका है। दीपक कुमार पुरुस्वानी के मुताबिक आग से कार के अलावा मकान को भी क्षति पहुंची है।

Exit mobile version