स्लीमनाबाद पुलिस ने चाकूबाजी करने वाले आरोपियो को 48 घंटे मे गिरफ्तार कर भेजा जे
कटनी-प्रार्थी रविंद्र यादव पिता राजेंद्र यादव उम्र 19 साल नि. ग्राम मोहनिया थाना स्लीमनाबाद जिला कटनी द्वारा रिपोर्ट लेख कराया कि स्लीमनाबाद मे बुल्ला कोल एवं उसके अन्य सार्थीयो द्वारा जान से मारने कि नियत से चाकू से चोट पहुंचाने कि रिपोर्ट पर अपराध क्र 551/25 धारा 115 (2), 109(1),3 (5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जिसकी सूचना पुलिस अधीक्षक को दी गयी
घटना का संक्षिप्त विवरण
प्रार्थी रविंद्र यादव पिता राजेंद्र यादव उम्र 19 साल नि. ग्राम मोहनिया थाना स्लीमनाबाद जिला कटनी द्वारा रिपोर्ट लेख कराया कि दिनांक 02.10.25 को रात्रि 10/10-15 बजे की बात है मैं अपने रिश्ते के भाई सोहित यादव व सिकंदर यादव के साथ स्लीमनाबाद तिराहे पर खड़ा था तभी मेरे भाई सोहित यादव के मोबाईल पर कृष्ण कांत यादव का फोन आया जो बोला कि लडाई झागडा हो गया है जल्दी बहोरीबंद मोड के पास आ जाओ तो मैं अपने भाई सोहित यादव व सिकंदर यादव के साथ मोटरसाईकल पर बहोरीबंद मोड के आगे नीलकंठ फिजयोथैरिपी के पास पहुंचा तो देखा कि कृष्णकांत यादव के साथ कुछ लोग लडाई झागड़ा कर रहे थे जैसे ही हम लोग पास में पहुंचे तो कृष्णकांत यादव ने हमे बताया कि बुल्ला कोल, तुपार कोल निवासी सभी मोहदापुरा व अन्य दो लोगो ने मेरी मारपीट किये है इतने में अचानक बुल्ला कोल ने अपने पास रखे चाकू से जान से मारने की नियत से हम पर चाकू चलाया जो मेरे भाई सिकंदर यादव के पेट में लगा चोट होकर खून निकलने लगा हम बीच बचाव करने आये तभी तुषार कोल व अन्य दो लोगो ने हमारी भी मारपीट की जिससे मेरे सिर व छाती में चोट आई हम सभी चिल्लाये तो चारो वहां से भाग गये तभी किसी ने 108 नंबर पर कोल किया तो थोडी देर में एम्बूलेंस गाडी वहां पर आ गई जिसमें हम सिकंदर यादव को लेकर अस्पताल स्लीमनाबाद पहुंचे जहां पर डाक्टर साहब ने सिकंदर यादव की ज्यादा चोट होने से जबलपुर रिफर कर दिया कि रिपोर्ट पर अपराध क्र 551/25 धारा 115(2), 109(1),3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) ने तत्काल संज्ञान लेते हुए घटना कारित करने वाले आरोपियों को पकड़ने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया को निर्देशित किया और एसडीओपी स्लीमनाबाद श्रीमति आकाक्षा चतुवेर्दी के नेतृत्व में निरीक्षक सुदेश कुमार द्वारा टीम का गठन किया जिसमे सउनि अंजनी मिश्रा, सउनि जुबेर अली, प्र.आर. अंकित दुबे, आर, रजनीश तेकाम, सोने सिंह, को शामिल किया गया। विवेचना दौरान विधिविरूद्ध 03 बालक एवं आरोपी सचिन पिता राजेश कोल उम्र 21 साल, मनीष पिता गुल्ला कोल उम्र 19 साल दोनो निवासी मोहदापुरा मोहल्ला स्लीमनाबाद थाना स्लीमनाबाद से पूछताछ की गयी
जिन्होने जुर्म करना स्वीकार किया एवं आरोपी से एक चाकू बरामद कर कब्जा पुलिस लिया गया। विधिविरूद्ध 03 बालको का अभिरक्षा पत्रक भरकर माननीय किशोर न्यायालय पेश किया गया एवं आरोपी सचिन एवं मनीष को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया माननीय न्यायालय से जेल वारट प्राप्त होने पर जिला जेल कटनी मे दाखिल किया गया।
फादर की डिग्री मे भूमिका
थाना प्रभारी स्लीमनाबाद निरीक्षक सुदेश कुमार सउनि अजनी मिश्रा, सउनि जुबेर अली, प्र.आर. अंकित दुबे, आर. रजनीश तेकाम, सोने सिंह विवेक कुमार, अभिषेक सिंह की अहम भूमिका रही l
