14 अक्टूबर से मुज़फ़्फ़रपुर-चर्लपल्ली और 16 अक्टूबर से चर्लपल्ली-मुज़फ़्फ़रपुर अमृत भारत ट्रेन की नियमित सेवाएं प्रारम्भ,पश्चिम मध्य रेल के सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया एवं इटारसी स्टेशनों पर ठहराव
train reservation ट्रेनों के आरक्षण चार्ट तैयार करने की प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब ट्रेन के प्रस्थान से आठ घंटे पहले पहला आरक्षण चार्ट तैयार किया जाएगा।
14 अक्टूबर से मुज़फ़्फ़रपुर-चर्लपल्ली और 16 अक्टूबर से चर्लपल्ली-मुज़फ़्फ़रपुर अमृत भारत ट्रेन की नियमित सेवाएं प्रारम्भ,पश्चिम मध्य रेल के सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया एवं इटारसी स्टेशनों पर ठहरा
जबलपुर 7 अक्टूबर। रेल मंत्रालय द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु अमृत भारत ट्रेन मुज़फ़्फ़रपुर जंक्शन-चर्लपल्ली-मुज़फ़्फ़रपुर जंक्शन सप्ताहिक एक्सप्रेस के मध्य एक नई ट्रेन सेवा की शुरुआत की गई है। इस नई अमृत भारत ट्रेन का नियमित संचालन प्रत्येक मंगलवार को 14 अक्टूबर 2025 से मुज़फ़्फ़रपुर जंक्शन और प्रत्येक गुरुवार को 16 अक्टूबर 2025 से चर्लपल्ली स्टेशन से प्रारम्भ होगी। यह नई ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया एवं इटारसी स्टेशनों से होकर गंतब्य को जाएगी, जिसकी विस्तृत जानकारी निम्नानुसार है :-
गाड़ी संख्या 15293 मुज़फ़्फ़रपुर जंक्शन-चर्लपल्ली सप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 14 अक्टूबर 2025 से प्रत्येक मंगलवार अपने प्रारम्भिक स्टेशन मुज़फ़्फ़रपुर जंक्शन से सुबह 10:40 बजे रवाना होकर, अगले दिन बुधवार सतना मध्यरात्रि 00:50 बजे, कटनी 02:25 बजे, जबलपुर 03:50 बजे, नरसिंहपुर 05:03 बजे, पिपरिया 06:13 बजे, इटारसी 08:00 बजे पहुँचकर और बुधवार को रात्रि 23:50 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 15294 चर्लपल्ली-मुज़फ़्फ़रपुर जंक्शन सप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 16 अक्टूबर 2025 से प्रत्येक गुरुवार अपने प्रारम्भिक स्टेशन चर्लपल्ली से भोर 04:05 बजे रवाना होकर, इटारसी रात 19:35 बजे, पिपरिया 20:36 बजे, नरसिंहपुर 21:36 बजे, जबलपुर रात्रि 23:40 बजे, पहुँचकर अगले दिन शुक्रवार कटनी मध्यरात्रि 00:55 बजे, सतना 02:20 बजे पहुँचकर और शुक्रवार को सायं 17:00 बजे मुज़फ़्फ़रपुर जंक्शन पहुंचेगी।
कोच संरचना :-इस ट्रेन में 08 शयनयान श्रेणी, 11 सामान्य श्रेणी एवं 2 एसएलआरडी, 1 पेन्ट्रीकार के कोच सहित कुल 22 कोच होंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे नई ट्रेन की सेवाओं का लाभ उठाएँ। ट्रेन की विस्तृत समय-सारणी से सम्बंधित जानकारी हेतु हेल्पलाइन 139 या रेल मदद मोबाईल एप्प एनटीईएस या वेबसाइट www.railmadad.indianrailways.gov.in का उपयोग करें।