कन्या महाविद्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

कन्या महाविद्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोज

कटनी -शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. विमला मिंज के संयोजन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता सहायक प्राध्यापक श्रीमती बंदना मिश्रा ने उद्बोधन में छात्राओं को सरदार पटेल के जीवन परिचय, स्वतंत्रता संग्राम में उनके अतुलनीय योगदान तथा राष्ट्र एकीकरण की उनकी महान भूमिका के बारे में विस्तार से जागरूक किया। डॉ. विमला मिंज ने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल का “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” का विचार आज भी देश को मजबूती प्रदान करता है। इस अवसर पर छात्राओं से उनके जीवन एवं योगदान संबंधी प्रश्न पूछे गए तथा एक वृतचित्र (डॉक्यूमेंट्री) का भी प्रसारण किया गया, जिसने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली बनाया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे , जिसमें प्रथम स्थान तनु रावत, द्वितीय स्थान कीर्ति अहिरवार तथा तृतीय स्थान अंजली सोनी एवं निशा को संयुक्त रूप से प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में श्री पंकज सेन, डॉ. रंजना वर्मा, डॉ. अशोक शर्मा, भीम बर्मन, डॉ. पी.सी. कोरी, प्रेमलाल कॉवरे, डॉ. सृष्टि श्रीवास्तव, डॉ. वंदना चौहान सहित बड़ी संख्या में छात्राओं ने सक्रिय भाग लिया। यह आयोजन सरदार पटेल के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ।

Exit mobile version