सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम

IMG 20251031 WA0032 scaled

सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में किया गया वृक्षारोपण कार्यक्र

कटनी- देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय कटनी परिसर में रन फॉर यूनिटी के उपरांत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ एकता, हरित चेतना एवं सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, जनप्रतिनिधि दीपक टंडन, संयुक्त कलेक्टर प्रदीप मिश्रा, एसडीएम कटनी प्रमोद चतुर्वेदी, नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार, जनप्रतिनिधि सुरेश सोनी, अंकिता तिवारी, रक्षित निरीक्षक संध्या राजपूत सहित कलेक्ट्रेट प्रशासन एवं खेल विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।सभी ने संकल्प लिया कि वृक्षों की देखरेख कर हरियाली व स्वच्छता को बढ़ावा देंगे, ताकि एकता के साथ-साथ प्रकृति की सुरक्षा का भाव भी मजबूत हो सके।

इसे भी पढ़ें-  कटनी आर्टस एंड कॉमर्स ऑटोनॉमस कॉलेज में 'ताल तरंग गरबा महोत्सव' का भव्य आयोजन