Site icon Yashbharat.com

बस में सीट के विवाद पर अधिवक्ता ने की नर्स से अभद्रता व गाली-गलौज, बीच बचाव कर रहे युवक से भी की मारपीट, बरही थाने में हुई शिकायत

IMG 20260309 WA0030

बस में सीट के विवाद पर अधिवक्ता ने की नर्स से अभद्रता व गाली-गलौज, बीच बचाव कर रहे युवक से भी की मारपीट, बरही थाने में हुई शिकाय

कटनी(YASHBHARAT.COM)। कटनी से बरही जा रही एक निजी यात्री बस में सीट के विवाद पर एक अधिवक्ता द्धारा एक शासकीय नर्स से अभद्रता, गाली-गलौज किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इतना ही नहीं इस दौरान नर्स का साथ देने वाले एक युवक के साथ भी अधिवक्ता द्धारा मारपीट की गई। घटना की शिकायत नर्स के द्धारा बरही थाने में की गई है। पुलिस शिकायत की जांच कर रही है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बरही तहसील के पिपरियाकला गांव स्थित स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ एक नर्स आज सुबह पिपरियाकला जाने कटनी से बरही जा रही डाली बस सर्विस की बस में जुहला बायपास से सवार हुई। कुछ देर बाद इस बस में अधिवक्ता राजेश जायसवाल भी सवार हुए। बस में सवार होने के बाद सीट को लेकर नर्स व अधिवक्ता में विवाद शुरू हो गया। विवाद बढऩे पर अधिवक्ता राजेश जायसवाल ने नर्स के साथ अभद्रता व गाली-गलौज शुरू कर दी। इस दौरान बस में सवार एक युवक ने नर्स का साथ देते हुए अधिवक्ता राजेश जायसवाल को गाली गलौज करने से मना किया तो अधिवक्ता के साथ उसके साथ भी गाली-गलौज व मारपीट की गई। बताया जाता है कि बस से उतरने के बाद नर्स के द्धारा एक लिखित शिकायत बरही थाने में जाकर की गई। पुलिस ने नर्स की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version