विजयराघवगढ़ पुलिस ने चलवाई जेसीबी रास्तों को किया बंद,अवैध रेत खनन के विरुद्ध कार्रवाई
विजयराघवगढ़ पुलिस ने चलवाई जेसीबी रास्तों को किया बंद,अवैध रेत खनन के विरुद्ध कार्रवाई
कटनी -पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य व अनुविभागीय अधिकारी वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ की पुलिस टीम के द्वारा अवैध रूप से रेत का उत्खनन रोकने के लिए महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई है
आपको बता दें कि महानदी से रेत उत्खनन एवं परिवहन हेतु कोई वैद्य कंपनी नहीं होने से रेत उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगी होने के बावजूद भी थाना विजयराघवगढ़ अंतर्गत आने वाली महानदी के कई स्थानों पर अवैध रेत कारोबारियों द्वारा नदी के अंदर जाने का रास्ता तैयार कर अवैध रूप से रेत का उत्खनन एवं परिवहन किया जा रहा था और थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरा, हन्तला, भिम्पार, घुनौर, खिरवा नम्बर 1, चेहला टोला खिरवा से गुजरने वाली महानदी में अवैध रूप से रास्ता बनाकर वाहनों को नदी के अंदर ले जाकर अवैध रूप से रेत परिवहन किया जा रहा था। इसी तारतम्य में विजयराघवगढ़ पुलिस टीम के द्वारा अवैध रेत कारोबारियों द्वारा तैयार किये गये रास्तो में गड्ढ़ा खुदवाकर रास्ता बंद किया गया, ताकि अवैध रेत के खनन एवं परिवहन पर अंकुश लगाया जा सके।
पुलिस-प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन जैसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस थाना को दें। सूचना देने वाले व्यक्तियों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
थाना क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, प्रधान आरक्षक मुकेश परस्ते आरक्षक पप्पू प्रजापति, चालक मज्जू कोल की मुख्य भूमिका रही।