बस दुर्घटना के घायलों का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे सांसद वी.डी. शर्मा

बस दुर्घटना के घायलों का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे सांसद वी.डी. शर्म

कटनी। कुठला थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया ब्रिज के समीप हुई बस दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों का हाल जानने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद वी डी शर्मा जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

मीडिया से चर्चा करते हुए सांसद वी.डी. शर्मा ने बताया कि दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को शासन की ओर से चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। वहीं घायलों का उपचार संबल योजना सहित अन्य शासकीय व्यवस्थाओं के माध्यम से बेहतर से बेहतर कराया जाएगा। उन्होंने प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश भी दिए।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सोनी, ठंडन पीताम्बर टोपनानी, कलेक्टर आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा सहित प्रशासनिक एवं भाजपा संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि कुठला थाना क्षेत्र में हुई इस भीषण बस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

Exit mobile version