अब आपको टिकट बुक करने, ट्रेन का स्टेटस देखने या खाना ऑर्डर करने के लिए अलग-अलग ऐप्स डाउनलोड करने के झंझट से हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाएगी। इस एक अकेले ऐप में रेल यात्रा से जुड़ी लगभग हर छोटी-बड़ी सेवा को समाहित कर दिया गया है।
एक ऐप और अनेक फायदे: ‘रेलवन’ में मिलेंगी ये शानदार सुविधाएं
रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इस नए ऑल-इन-वन ऐप पर यात्रियों को निम्नलिखित वीआईपी सुविधाएं सीधे उनके मोबाइल पर मिलेंगी:
टिकट बुकिंग की टेंशन खत्म: यात्री इस ऐप के जरिए आरक्षित (Reserved) और अनारक्षित (General/Unreserved) दोनों तरह के टिकट मिनटों में बुक कर सकते हैं। इसके अलावा प्लेटफॉर्म टिकट भी इसी ऐप से जेनरेट हो जाएगा। RailOne App Launch: भारतीय रेलवे का लॉन्च हुआ ‘रेलवन ऐप’; अब एक ही जगह मिलेगी टिकट, खाना और लाइव स्टेटस की सुविधा; बुकिंग पर मिलेगी 3% छूट
लाइव ट्रेन स्टेटस और रिफंड: ट्रेन इस वक्त कहां है (Live Train Status), आपका पीएनआर स्टेटस (PNR Status) क्या है, टिकट कैंसिल कराने पर रिफंड की स्थिति, ये सब एक क्लिक पर दिखेगा।
ट्रेन में गरमा-गरम खाना: सफर के दौरान अपनी सीट पर बैठे-बैठे पसंदीदा भोजन की बुकिंग (E-Catering) भी इसी ऐप के माध्यम से की जा सकेगी।
तुरंत होगी सुनवाई: यात्रा के दौरान किसी भी समस्या या शिकायत के लिए ‘रेल मदद’ सेवा को भी इसी ऐप से जोड़ दिया गया है, ताकि यात्रियों को तुरंत सुरक्षा और सहायता मिल सके।
🔥 यश भारत विशेष (धमाकेदार ऑफर): रेलवे प्रशासन द्वारा इस नए डिजिटल सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष ऑफर दिया जा रहा है। प्रायोगिक तौर पर 14 जुलाई 2026 तक इस ऐप से जनरल (अनारक्षित) टिकट बुक करने पर यात्रियों को 3% की सीधी छूट (Discount) दी जाएगी।