Site icon Yashbharat.com

टेवाईट महाविधालय में नये वर्ष का आगाज फूड फेस्टिवल की मिठास के साथ

Picsart 26 01 01 15 40 08 813 scaled

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

टेवाईट महाविधालय में नये वर्ष का आगाज फूड फेस्टिवल की मिठास के सा

कटनी। टेवाईट महाविधालय में नया वर्ष 2026 का स्वागत विशिष्ट अंदाज में किया गया जिसमें छात्र एवं छात्राओं द्वारा स्वनिर्मित अपने हाथों से बनाये हुए विभिन्न व्यंजन जैसे मीठा, कस्टर्ड, रबडी, इडली, केसर बादाम दूध आदि से एक-दूसरे छात्र-छात्राओं को खिलाकर समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ऊषा पाड़े पूर्व प्राचार्य, डॉ. संध्या खरे, प्राचार्य नालंदा, कालेज, एवं एस के खम्परिया अध्यक्ष शतरंज संघ की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। डॉ. खम्परिया ने अपने उदबोधन में कहा कि अपने हाथो से बनाये खाद् पदार्थ में बनाने वालो की भावनाओं से मिठास आती है। इसलिये माँ के हाथ का बना भोजन सर्वाधिक स्वादिस्ट होता है।

डॉ संध्या खरे ने छात्रो के अनुशासन एवं अपने कार्य के प्रति समर्पण की प्रशांसा की। और कहा कि छात्र-छात्राओं में नयी विधाओं को सीखने में मेहनत की है वह प्रशंसनीय है।

टेवाईट महाविधालय, प्राचार्य डॉ. जैनेन्द्र द्विवेदी ने उद्बोधन में कहा महाविधालय प्रोफेसर एवं सभी सदस्य विभागाध्याक्ष डॉ. पूनम मिश्रा, कार्यक्रम प्राभारी नीतू चौबे, अजय दुबे, रश्मि वर्मा, शिशांक जैन, शिवम परौहा, हरिप्रिया वर्मा, गरिमा खटीख, विकास तिवारी आदि की सक्रियता की प्रशंसा की।

कार्यक्रम में डॉ. सुरेन्द्र राजपूत, डॉ. ज्योति राजपूत, राकेश तिवारी श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष, विपिन गर्ग, वीरशाह राजपाल की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। महाविधालय द्वारा समस्त अतिथियो का स्वागत छात्रों द्वारा स्व. निर्मित पेटिंग एवं आचार्य प्रमाण सागर जी द्वारा लिखित “भावना योग, नकारात्मकता का हल” पुस्तक भेंट कर स्वागत किया।

Exit mobile version