कांग्रेस पालक अभिभावक प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां, हरिशंकर पांडे बने ग्रामीण जिलाध्यक्ष
कांग्रेस पालक अभिभावक प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां, हरिशंकर पांडे बने ग्रामीण जिलाध्यक्
कटनी। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन विस्तार के तहत जिलों में पालक अभिभावक प्रकोष्ठ के शहर एवं ग्रामीण पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह की सहमति से विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बरही-कचराडी निवासी हरिशंकर पांडे को पालक अभिभावक प्रकोष्ठ का ग्रामीण जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा क्षेत्र के दौरे के दौरान कैमोर निवासी विकास पांडे को ग्रामीण संगठन में जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने विश्वास जताया है कि दोनों पदाधिकारी कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
दोनों नेताओं की नियुक्ति पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र सोनी, नवनियुक्त कांग्रेस नगर अध्यक्ष श्रीकांत गुप्ता, उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रवि सिंह परिहार, ग्रामीण जिला संगठन महासचिव जितेंद्र सिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।