जिला कांग्रेस कार्यालय में नवनियुक्त प्रकोष्ठ अध्यक्षों का हुआ स्वागत

जिला कांग्रेस कार्यालय में नवनियुक्त प्रकोष्ठ अध्यक्षों का हुआ स्वाग
कटनी। जिला कांग्रेस कार्यालय आस्था प्लाजा कटनी में कांग्रेस संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों का सम्मान एवं स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्री राजमणि तिवारी, खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्री अशोक मौर्य, बेरोजगार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्री रमेश अहिरवार एवं वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा का जिला कांग्रेस कार्यालय में स्वागत किया गया।
जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को पुष्पमाला पहनाकर उनका अभिनंदन किया एवं उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत बनाने, जनसमस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने तथा पार्टी की विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने पर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।








