Site icon Yashbharat.com

शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे नारी शक्ति सम्मान और संगोष्ठी का आयोजन

IMG 20260411 WA0010

शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे नारी शक्ति सम्मान और संगोष्ठी का आयोज

 

कटनी -प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी में प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार बाजपेई की अध्यक्षता में कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर माधुरी गर्ग के नेतृत्व में महिला शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत नारी सम्मान और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नारी शक्ति स्वरूपा श्रीमती लक्ष्मी नायक सेवानिवृत्ति विभाग अध्यक्ष अर्थशास्त्र उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पण दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। डॉ सुनील बाजपेई ने कहा कि नारी वह देवी है जो हमें निरंतर संरक्षण प्रदान करती है और बिना उनके संरक्षण के हमारे जीवन का उत्थान संभव नहीं है नारी की पूजा नारी का सम्मान जीवन संवर्धन के लिए अत्यंत आवश्यक है।डॉ माधुरी गर्गने अपने विचारों को व्यक्त करते हुए कहा कि जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवता का निवास होता है। नारी का सम्मान करना हम सभी का परम और पुनीत कर्तव्य है ।बिना नारी सम्मान के हमारे जीवन की डोर मजबूत नहीं हो सकती है। इसी क्रम में डॉक्टर विनय वाजपेई ने कहा कि लक्ष्मी नायक हमारे गुरु हैं और गुरु का स्थान ब्रह्म से ऊपर है उन्होंने हमें वह मार्ग दिखाया जिस पर चलकर हम आज भी आगे बढ़ रहे हैं और सुखद अनुभव कर रहे हैं। प्रोफेसर जी एम मुस्तफा ने कहा कि माता का दर्जा सबसे ऊंचा होता है और मां हमें वह अनुभूति प्रदान करती है वह सुरक्षा प्रदान करती है जिसकी कोई कीमत नहीं है तो हमें निरंतर अपनी मां का सम्मान करना चाहिए नारी का सम्मान करना चाहिए मुख्य अतिथि की भूमिका में उपस्थित लक्ष्मी नायक मैडम ने कहा कि शासन की महत्वपूर्ण योजना है और नारियों प्राचीन काल से अत्यंत शक्तिशाली रही है समस्त क्षेत्र में अपने विचारों से शास्त्रार्थ में आगे रही हैं परिणाम तक आज भी नारियां जीवन के सभी क्षेत्रों में अपने कर्तव्य का निर्वहन अत्यंत दृढ़ता पूर्वक कर रही है आवश्यकता यह है कि हम अपने व्यक्तित्व को चरित्र को बचा करके समाज में आगे बढ़े और अपने जीवन का सुचारु संधारण करें तभी परिवार समाज और राष्ट्र का विकास संभव होगा। इस कार्यक्रम में डॉक्टर माधुरी कर डॉक्टर नाहिद सिद्दीकी डॉक्टर प्रतिमा त्रिपाठी उर्मिला दुबे प्रोफेसर जी एम मुस्तफा डॉ विनय बाजपेई डॉ सरदार दिवाकर डीआर रूकमणि प्रताप सिंह तथा विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर माधुरी गर्ग ने किया आभार प्रदर्शन उर्मिला दुबे ने किया।

Exit mobile version