नारी शक्ति संगम कटनी का आयोजन 21 जनवरी को

wp 17056519295862557472483618174660

कटनी। वर्तमान समय में महिलाओं की स्थिति और समाधान, देश के विकास में महिलाओं की भूमिका और भारतीय चिंतन में महिला, विषय को लेकर के अपने कटनी जिले की महिलाओं का वृहद नारी शक्ति संगम का आयोजन 21 जनवरी, दोपहर 2:00 बजे से सरस्वती शिशु मंदिर ,विवेकानंद सभागार, नई बस्ती कटनी में आयोजित होने जा रहा है।

wp 17056519163991360875136634582974

महिलाओं के अधिकार एवं कर्तव्य तथा नारियों के सम्मान के लिए आयोजित होने जा रहे ,इस नारी शक्ति संगम में ,बाल संरक्षण आयोग मध्य प्रदेश शासन की सदस्य श्रीमती मेघा पवार ,राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर शशि ठाकुर, नारी शक्ति पहल संस्था की संस्थापक डॉ नूपुर धामीचा, कटनी संयुक्त कलेक्टर श्रीमति संस्कृति शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति मिश्रा ,समाजसेवी राजेंद्र कौर लांबा अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगी ।

नारी शक्ति संगम में महिला विषयक प्रदर्शनी ,स्वदेशी उत्पाद स्टॉल, देशभक्ति नृत्य नाटिका और विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त महिलाओं का सम्मान भी होगा। नारी शक्ति संगम की तैयारी को लेकर के विगत दिवस श्रीमां निकेतन कटनी में बैठक संपन्न हुई,उपस्थित सभी मातृ शक्तियों ने अपने कार्य विभाजन के साथ-साथ 21 जनवरी को कटनी जिले की सभी महिलाओं से नारी शक्ति संगम कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।

इसे भी पढ़ें-  वैभव सूर्यवंशी से महज 12 दिन बड़ी उमा काश्वी का WPL में धमाकेदार डेब्यू: दिल्ली ने खरीदा, बनीं ऑक्शन की सबसे युवा सनसनी