माफिया राज और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ जिला कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

IMG 20261104 WA0047 scaled

 

माफिया राज और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ जिला कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञाप

 

कटनी। मध्यप्रदेश में बढ़ते माफिया राज, बिगड़ती कानून व्यवस्था एवं पुलिस अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कटनी शहर द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार विरोध प्रदर्शन कर कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा गया।

 

जिला कांग्रेस कमेटी कटनी शहर अध्यक्ष  अमित शुक्ला  ने कहा कि प्रदेश में माफियाओं के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। शराब, रेत एवं खनिज माफियाओं के आतंक के बीच आम नागरिकों के साथ-साथ पुलिस अधिकारी भी सुरक्षित नहीं हैं। हाल ही में शराब माफिया द्वारा खातौंगांव थाना प्रभारी श्री दिलीप पुरी गोस्वामी की ट्रक से कुचलकर की गई निर्मम हत्या प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

 

उन्होंने कहा कि जब कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी ही माफियाओं के हमलों का शिकार हो रहे हैं, तो आम जनता की सुरक्षा की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। प्रदेश में अपराधियों के मन से कानून का भय समाप्त होता दिखाई दे रहा है और माफियाओं का आतंक लगातार बढ़ रहा है।

 

एड. अमित शुक्ला ने कहा, “मध्यप्रदेश में माफियाओं का आतंक और कानून व्यवस्था की बदहाली अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जब पुलिस के अधिकारी ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन निभाएगा?”

 

उन्होंने आगे कहा, “कांग्रेस की स्पष्ट मांग है कि माफियाओं को संरक्षण देने वालों पर भी कठोर कार्रवाई हो और प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया जाए। अपराधियों के सामने सरकार की नाकामी को उजागर करने के लिए कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।”

इसे भी पढ़ें-  शक्ति की आराधना के साथ बिखरी गरबा की रंगीन छटा  उत्साह और उमंग के साथ गरबा फेस्ट का आयोजन

 

ज्ञापन के माध्यम से थाना प्रभारी श्री दिलीप पुरी गोस्वामी की हत्या के सभी आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई, प्रदेश में सक्रिय माफियाओं के अवैध कारोबार पर तत्काल रोक, माफियाओं को संरक्षण देने वालों की निष्पक्ष जांच तथा पुलिस अधिकारियों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई। साथ ही कटनी जिले में भी अवैध गतिविधियों एवं माफिया तंत्र पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने की मांग की गई।

 

जिला कांग्रेस कमेटी कटनी शहर ने शासन-प्रशासन से मांग की कि उक्त गंभीर विषय पर तत्काल संज्ञान लेकर ठोस एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रदेश में कानून का राज स्थापित हो और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

 

इस विरोध प्रदर्शन एवं ज्ञापन सौंपने के कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी कटनी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला प्रेम बत्रा, राजा जगवानी, राजेश जाटव, अजय जैसवानी, श्याम पाहुजा, आफताब अहमद, विजय मंगल चौधरी, अहमद कुरैशी, राहुल होतवानी, नारायण निषाद, राजकुमार विश्वकर्मा, रमेश अहिरवार, कपिल पटेल, अंशु गुप्ता, ऋषभ पटेल, लक्ष्मी यादव, इकलाख अहमद एवं हर्षित मिश्रा सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे।