Site icon Yashbharat.com

डाइट कटनी दल द्वारा मझगवां, परसवारा, माध्यमिक शाला सिमरिया का किया गया निरिक्षण

IMG 20260318 WA0058 1

डाइट कटनी दल द्वारा मझगवां, परसवारा, माध्यमिक शाला सिमरिया का किया गया निरिक्ष

कटनी -कलेक्टर के निर्देशानुसार डाइट कटनी के दल द्वारा आज प्राथमिक शाला मझगवां, माध्यमिक शाला परसवारा, माध्यमिक शाला सिमरिया सानी का भ्रमण किया गया! मझगवां में कक्षा 2 के बच्चे हिंदी पढ़ रहे हैं,जोड़ कर रहे हैं किंतु अंग्रेजी के सरल शब्द नहीं पढ़ पा रहे हैं और न ही हासिल वाला घटाना कर पा रहे हैं! व्यवस्थित पुस्तकालय नहीं होना भी खेदजनक है! विद्यार्थियों की अभ्यास पुस्तिकाओं की जांच भी नियमित रूप से नहीं किया जाना पाया गया! संबंधित शाला प्रभारी को सोमवार को डाइट बुलाकर प्रशिक्षण प्राप्त करने एवं मंगलवार से आवश्यक अकादमिक सुधार कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए! परसवारा में कक्षा 6 एवं 7 की मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई एवं छात्र छात्राओं से पुनः प्रश्न हल करवाकर देखे गए! जिन प्रश्नों को अधिकांश छात्रों ने हल नहीं किया है, उन्हें दोबारा अभ्यास कराने के निर्देश शिक्षकों को दिए गए! सिमरिया सानी में कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों से संयुक्त रूप से संवाद किया गया एवं नए शिक्षा सत्र की तैयारी, सोचने की गति बढ़ाने हेतु विषयवार गतिविधियों पर चर्चा तथा अंग्रेजी भाषा में संवाद करने हेतु तकनीकी के उपयोग पर चर्चा की गई! साथ ही विद्यार्थियों द्वारा निर्मित खिलौनों एवं विज्ञान के माडल का अवलोकन भी किया गया! सिमरिया शाला प्रभारी इंद्रभान निगम द्वारा प्रतिदिन एक शिक्षक को शाला प्रमुख का दायित्व देने वाले नवाचार की सराहना की गई! इस नवाचार से प्रत्येक शिक्षक स्कूल के प्रति अधिक सजगता और जिम्मेदारी से कार्य कर रहे हैं! सभी विद्यालयों को 30 मार्च तक स्कूल का टाइम टेबल तैयार कर नए शिक्षा सत्र में उसके अनुसार विद्यालय संचालन करने के निर्देश भी दिए गए! मॉनिटरिंग दल में डाइट कटनी के वरिष्ठ व्याख्याता राजेन्द्र असाटी एवं जन शिक्षक उदयभान विश्वकर्मा सम्मिलित रहे!

Exit mobile version