Site icon Yashbharat.com

LIVE: 6 घन्टे बाद भी नहीं मिले पिता-पुत्री, कुछ देर में पहुंचेगी NDRF की टीम

IMG 20180820 WA0002

कटनी। माधवनगर में रविवार की रात हुए हादसे में भाजपा जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी के भतीजे प्रशांत उर्फ दीपू एवं उनकी मासूम बेटी आदया का 6 घण्टे बाद भी पता नहीं लग सका।

रात्रि करीब 8 बजे यहां हुई तेज बारिश के कारण समदड़िया सिटी के ठीक सामने बने अंदर ग्राउंड नाला उफान पर था। ग्राम पंचायत चौराहे पर नाले का एक हिस्सा खुला था जिसमे प्रशांत की बेटी जा गिरी उसे बचाने प्रशांत ने कोशिश की लेकिन दोनों बह गए।

इसके बाद से 6 घण्टे में करीब 1 किलोमीटर के नाले को गोताखोर पूरा खंगाल चुके हैं पर इन पिता बेटी का कहीं पता नहीं लगा।

इस बीच मंत्री संजय पाठक अभी भी मौका स्थल पर मौजूद रेस्क्यू पर नजर जमाये हैं । उनके साथ महापौर शशांक श्रीवास्तव विधायक संदीप जायसवाल, निगम अध्य्क्ष सन्तोष शुक्ला, कलेक्टर, एसपी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी भी पानी मे बहे पिता पुत्री की तलाश में जुटे हैं, मगर हर कोशिश नाकाम हो रही हैं। इधर मंत्री संजय पाठक के निर्देश के बाद जबलपुर से एनडीआरएफ की एक टीम रवाना हुई जो कुछ देर बाद यहां पहुंचेगी। तब तक जबलपुर से ऑक्सीजन मास्क सहित होमगार्ड के गोताखोर की टीम भी यहां पहुंचने वाली है। सभी यह दुआ कर रहे हैं कि दोनो पिता पुत्री सही सलामत मिल जाएं। सवाल फिर भी यही कि आखिर ये दोनों इतनी जल्दी कैसे इतनी दूर निकल गए। गौरतलब है कि नाला जहां समाप्त होता है वहां भी एक टीम नजर जमाये हुए है मगर अब तक दुगाडी नाले के पास भी ये दोनों नहीं मिल सके।

पूरे माधवनगर क्षेत्र में शोक है। लोग घरों के बाहर बैठे हैं। सभी अपने अपने तरीके से दुआ कर रहे हैं। भारी पुलिस बल तथा नगर निगम का अमला मौजूद है। फिलहाल नाले से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर दो चेम्बर को तोड़ने की कोशिश चल रही है। देखना यह है कि अब एनडीआरएफ क्या करती है। बड़ी संख्या में लोग इस नाले में बहे पिता पुत्री की कहीं से कोई भी खबर की आस में हैं।

मौके पर स्थानीय नागरिकों  सहित भाजपा पदाधिकारी महामंत्री हरिशंकर गर्ग, चमनलाल आनंद, मिट्ठूलाल जैन, वागीश आनंद, घनशयाम चावल, अशोक विश्वकर्मा, अर्पित पोद्दार, मौसूफ़ अहमद, आशीष कंदेले, कांग्रेस नेता फिरोज अहमद, राजा जगवानी, पार्षद  अभिषेक ताम्रकार, शैलेन्द्र जैन कंजे, दिनेश जेसवानी, अनिल खरे, आशीष निषाद, शिब्बू साहू  सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं।

Exit mobile version