Site icon Yashbharat.com

कटनी के युवा को नई दिल्ली और करनाल में शारदा प्रसाद साहू को मिला राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

IMG 20250924 WA0013

कटनी के युवा को नई दिल्ली और करनाल में शारदा प्रसाद साहू को मिला राष्ट्रीय स्तर पर सम्मा

कटनी। राहत समर्पण सेवा समिति के अध्यक्ष श्री शारदा प्रसाद साहू को समाजसेवा और राष्ट्रहित में किए गए योगदान के लिए सम्मानित किया गया। नई दिल्ली के प्रतिष्ठित भारत मंडपम में आयोजित समारोह में उन्हें वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड द्वारा अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान उनके निरंतर समाजसेवा, मानवता और जनकल्याण के कार्यों को देखते हुए दिया गया इसी क्रम में हरियाणा के करनाल में आयोजित नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स द्वारा यंग कम्युनिटी चैंपियन अवार्ड से भी अलंकृत किया गया।शारदा प्रसाद साहू कटनी जिले के विजयराघवगढ़ विकासखंड के ग्राम नन्हवारा कला से आते हैं। ग्रामीण पृष्ठभूमि से होने के बावजूद उन्होंने समाजसेवा को ही अपना ध्येय बनाया और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान अर्जित की सम्मान प्राप्त करने के बाद उन्होंने कहा ये उपलब्धियाँ मेरी व्यक्तिगत नहीं, बल्कि राहत समर्पण सेवा समिति की पूरी टीम और समाज के सहयोग का परिणाम हैं। मेरे लिए यह सम्मान राष्ट्र और समाज के प्रति मेरे प्रेम और सेवा-भाव की सच्ची पहचान है। मैं आगे भी स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक विकास जैसे क्षेत्रों में और अधिक प्रभावी कार्य करने के लिए संकल्पित हूँ

Exit mobile version