Site icon Yashbharat.com

Katni Slemnabad Road Accident : स्लीमनाबाद रिलायंस पेट्रोल पंप के पास दर्दनाक हादसा- तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 2 की मौत

IMG 20210518 WA0010

कटनी/ स्लीमनाबाद।  कटनी के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र रिलायंस पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में 2 लोगो की मौत हो गई।

जिसमें  2 वर्ष के बच्चे की  मौके दम तोड़ दिया और  अस्पताल में इलाज के दौरान महिला  की मौत हो गई।

मिली जानकारी अनुसार मोटरसाइकिल सवार 4 लोगो को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारी जिससे बाइक में  2 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

घटनास्थल पर पहुँची स्लीमनाबाद पुलिस ने बताया कि स्लीमनाबाद के ही रहने वाले काछी परिवार के 2 बच्चे और पति पत्नी मोटर साइकिल से कटनी से स्लीमनाबाद की ओर जा रहे थे तभी रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक मोटर साइकिल सवार 4 लोगो को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारी जिससे बाइक में सवार और 2 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई पुलिस ने पति पत्नी और घायल एक बच्चे को कटनी जिला अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया है ।

वही मृतक 2 वर्षीय बालक का पोस्टमार्टम कर पीएम के लिए पीएम हाउस में रखवा दिया है। वही कुछ देर बाद मां की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी।

Exit mobile version