जैन धर्मशाला में धूमधाम से संपन्न हुआ आचार्य श्री शांतिसागर विद्या संस्कार केंद्र पाठशाला का वार्षिकोत्सव

जैन धर्मशाला में धूमधाम से संपन्न हुआ आचार्य श्री शांतिसागर विद्या संस्कार केंद्र पाठशाला का वार्षिकोत्स

कटनी(YASHBHARAT.COM)। आचार्य श्री शांतिसागर विद्या संस्कार केंद्र, कटनी पाठशाला में सत्र 2026-27 सत्र का वार्षिकोत्सव समारोह स्थानीय जैन धर्मशाला में अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण के साथ संपन्न हुआ। प्रतिवर्ष मुकुट सप्तमी के पावन अवसर पर पाठशाला स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पाठशाला परिवार एवं सकल दिगम्बर जैन पंचायत समिति, कटनी के संयुक्त तत्वावधान में इस वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जाता है।

समारोह का शुभारंभ णमोकार मंत्र एवं मंगलाचरण के साथ हुआ। वर्तमान में कटनी नगर के छह अलग-अलग स्थानों पर संचालित इस पाठशाला केंद्र में लगभग 35 शिक्षिकाएं 250 से अधिक बच्चों को नियमित रूप से जैन धर्म, सदाचार और भारतीय संस्कृति के संस्कारों से संस्कारित कर रही हैं।

 

बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां

 

2 वर्ष के नन्हे बच्चों से लेकर 16 वर्ष तक के विद्यार्थियों ने धार्मिक नाटकों, जैन सिद्धांतों पर आधारित कविताओं, भक्ति नृत्यों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में कटनी नगर गौरव ब्रह्मचारी अमन भैया ने बच्चों को संबोधित किया।

 

अतिथियों एवं आयोजकों की गरिमामयी उपस्थिति

 

कार्यक्रम में पाठशाला संचालिका ब्र. मंजू दीदी, ब्र. रुचि दीदी, ब्र. सिबी दीदी के सान्निध्य के साथ सकल दिगम्बर जैन पंचायत समिति के समाज अध्यक्ष संजय जैन, उपाध्यक्ष पंचम जैन तथा तीर्थ क्षेत्र कमेटी के पूर्व अध्यक्ष, सिंघई सुधीर जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

संस्कार और धर्म संवर्धन पर बल

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि नई पीढ़ी को धर्म और नैतिक मूल्यों से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है, जिसमें कटनी की यह पाठशाला और सभी समर्पित शिक्षिकाएं अनुकरणीय भूमिका निभा रही हैं।

इस अवसर पर कटनी समाज के गणमान्य नागरिक, अभिभावक और भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Exit mobile version