जबलपुर के साईं शाह को ‘हाई कमेंडेशन अवॉर्ड’ से किया गया सम्मानित,द दून स्कूल में आयोजित त्रिदिवसीय आदर्श संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में किया विद्यालय का प्रतिनिधित्व

 

जबलपुर के साईं शाह को ‘हाई कमेंडेशन अवॉर्ड’ से किया गया सम्मानित,द दून स्कूल में आयोजित त्रिदिवसीय आदर्श संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में किया विद्यालय का प्रतिनिधित्

जबलपुर। शहर के प्रतिभाशाली छात्र साईं शाह ने देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शामिल द दून स्कूल (The Doon School) में आयोजित त्रिदिवसीय आदर्श संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (Model United Nations Conference) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जबलपुर का नाम रोशन किया है। सम्मेलन में साईं शाह ने अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (ECOSOC) समिति में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के प्रतिनिधि के रूप में सहभागिता की।

सम्मेलन के दौरान साईं शाह ने अपने प्रभावशाली वक्तृत्व कौशल, विषय की गहन समझ, तार्किक प्रस्तुतिकरण और प्रभावी संवाद क्षमता का प्रदर्शन किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें ‘हाई कमेंडेशन अवॉर्ड (High Commendation Award)’ से सम्मानित किया गया।

यह उपलब्धि साईं शाह के शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रतिभा को दर्शाती है। इस सफलता पर शाह परिवार में हर्ष का माहौल है। परिजनों ने इसे साईं की अब तक की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक बताते हुए विद्यालय के शिक्षकों एवं गुरुजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

साईं के माता-पिता दुर्गेश शाह एवं नीतु शाह ने कहा कि विद्यालय एवं गुरुजनों के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से ही साईं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिला। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए विद्यालय परिवार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की तथा साईं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Exit mobile version