हनुमान प्रतिमा से 22 तोला वजनी चांदी का मुकुट उतार ले गए चोर, पुराने जिला न्यायालय परिसर स्थित हनुमान मंदिर में दिनदहाड़े चोरी
Oplus_16908288
कटनी YASHBHARAT.COM)। शहर के कचहरी चौक क्षेत्र में पुराने जिला न्यायालय परिसर स्थित हनुमान मंदिर का दिनदहाड़े ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश हनुमान प्रतिमा से 22 तोला वजनी चांदी का मुकुट लेकर चंपत हो गए।हनुमान मंदिर के पुजारी अनंत राम मिश्रा ने बताया कि सुबह जब उन्होंने मंदिर के पट खोले तो भगवान का चांदी का मुकुट गायब मिला। आसपास तलाश करने के बाद भी मुकुट का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने तत्काल घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर का मौका मुआयना करते हुए जानकारी जुटाई। पुजारी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मंदिर परिसर एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, साथ ही संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है। थाने से महज कुछ दूरी पर मंदिर में चोरी की घटना होने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया चांदी का मुकुट बरामद करने का भरोसा जताया है।र में दिनदहाड़े चोरी