Site icon Yashbharat.com

मध्यप्रदेश से पांच मंत्री बनना लगभग तय, जानिए कौन हैं ये सांसद

images 17

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश से पांच मंत्री बनना तय है। सूत्रों के मुताबिक पूर्व सीएम शिवराज सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीरेंद्र खटीक, दुर्गादास उईके और सावित्री ठाकुर (धार) का नाम फाइनल हो गया है ।

प्रधानमंत्री आवास पर हुई बैठक में ये 22 सांसद हुए शामिल

जो सांसद प्रधानमंत्री आवास पर मीटिंग में शामिल होने पहुंचे, उनमें सर्बानंद सोनोवाल, चिराग पासवान, अन्नपूर्णा देवी, मनोहर लाल खट्टर, शिवराज सिंह चौहान, भागीरथ चौधरी, किरेन रिजिजू, जितिन प्रसाद, एचडी कुमारस्वामी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, निर्मला सीतारमण, रवनीत बिट्टू, अजय टमटा, राव इंद्रजीत सिंह, नित्यानंद राय, जीतन राम मांझी, धर्मेंद्र प्रधान, गजेंद्र सिंह शेखावत, हर्ष मल्होत्रा, एस जयशंकर, सीआर पाटिल व कृष्णपाल गुर्जर शामिल थे.

सहयोगियों को मिल सकते हैं पांच से आठ कैबिनेट बर्थ

ऐसा माना जा रहा है कि शिक्षा और संस्कृति के अलावा गृह, वित्त, रक्षा और विदेश जैसे अहम मंत्रालय भाजपा के पास रहेंगे, जबकि उसके सहयोगियों को पांच से आठ कैबिनेट बर्थ मिल सकते हैं. पार्टी के भीतर जहां अमित शाह और राजनाथ सिंह जैसे नेताओं को नए मंत्रिमंडल में शामिल होना तय माना जा रहा है, वहीं लोकसभा चुनाव जीतने वाले पूर्व मुख्यमंत्री जैसे शिवराज सिंह चौहान, बसवराज बोम्मई, मनोहर लाल खट्टर और सर्बानंद सोनोवाल सरकार में शामिल होने के दावेदार हैं

 

Exit mobile version