प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर में सेवा पखवाडा अभियान के अंतर्गत
समूह चर्चा, वाद-विवाद का आयोज
कटनी-प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनीं में मध्य प्रदेश शासन के निर्देषानुसार सेवा पखवाडा अभियान के अंतर्गत निर्धारित विभिन्न कार्यक्रमो की श्रंखला में सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता व्याख्यान, सुरक्षित डिजिटल भारत, सामाजिक एकता, मजबूत राष्ट्र की पहचान विषय पर समूह चर्चा, वाद-विवाद का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बाजपेई जी की अध्यक्षता में डॉ. माधुरी गर्ग के निर्देशन में, डॉ. आर.पी.सिंह एवं डॉ. रितु त्रिपाठी के मार्गदर्शन में किया गया, विषय संबंधी विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम के अंतर्गत सामाजिक कुरीतियों पर करन चौधरी, रूपनारायन, अषरफ शेख, मानसी साहू, अर्पिता कुशवाहा ने विभिन्न सामाजिक कुरीतियो पर व्याख्यान प्रस्तुत किये। जिनमें निर्णायक मंडल ने निर्णय अनुसार प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान क्रम करन चौधरी, मानसी साहू एवं रूप नारायण रहे।
कार्यक्रम की अगली श्रंखला में सुरक्षित डिजिटल भारत पर एक लघुवृत्त चित्र का प्रसारण किया गया है जिसमें विद्यार्थी डिजिटल अपराध के तरीको से परिचय कराया और उससे बचाव के संबंध में डॉ. रितु त्रिपाठी द्वारा विद्यार्थियो से समूह चर्चा की गई। तत्पश्चात् सामाजिक एकता, मजबूत राष्ट्र की पहचान विषय पर भी विद्यार्थी षिवानंद तिवारी, करन चौधरी एवं अर्पित कुषवाहा द्वारा विचार व्यक्त किये गये। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रितु त्रिपाठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय का संचालन और आभार प्रदर्शन वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एस. के. खरे, डॉ. प्रतिमा त्रिपाठी एवं अन्य सदस्य में डॉ. विजय कुमार, डॉ. राजेन्द्र कुमार वर्मा, डॉ. घनष्याम गेडाम, अमित कुमार चौधरी, डॉ. रामसहोदर साकेत, डॉ. राजश्री शर्मा, श्री योगेन्द्र सोनी उपस्थित रहे।