Site icon Yashbharat.com

रीठी थाना के सलैया चौकी अंतर्गत कटनी-दमोह मार्ग पर पिकअप व बाइक मे भिड़ंत चार लोगो की दर्दनाक मौत

29 02 2024 death accident8 2024229 93455

कटनी- रीठी थाना के सलैया चौकी अंतर्गत कटनी-दमोह मार्ग प हीरापुर व बड़गांव के बीच गुरूवार की शाम बड़ा हादसा हो गया। दमोह से कटनी की ओर टमाटर लेकर आ रहे एक पिकअप वाहन ने मोटर साइकिल सवारों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बच्ची सहित दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चौथे घायल ने रीठी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने स्थल पर पहुंचकर शव कब्जे में लिए हैं और देर शाम तक उनकी पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस उनकी शिनाख्ती में जुटी हुई थी। तभी कुछ देर बाद मृतको की शीनाख्त हो गयी थी रीठी थाना प्रभारी मो. शाहिद ने बताया कि गुरूवार की शाम सात बजे के आसपास सलैया चौकी अंतर्गत कटनी-दमोह मार्ग पर हीरापुर व बड़गांव के बीच रैपुरा की ओर जा रहे मोटर साइकिल सवारों को टमाटर लेकर कटनी की तरफ आ रहे एक पिकअप वाहन ने सीधी टक्कर मार दी। मोटर साइकिल में तीन लोग सवार थे और उनके साथ आगे चार साल की बालिका बैठी हुई थी। दुर्घटना में दो युवकों सहित बालिका की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद पिकअप चालक मौके से वाहन लेकर भाग गया और रीठी से पहले वाहन सड़क पर खड़ा कर भाग निकला। घटना की जानकारी लगते ही सलैया चौकी प्रभारी विनोद पांडेय बल के साथ पहुंचे और गंभीर घायल एक युवक को एम्बुलेंस से रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया, जहां पर उसने भी इलाज के दौरान कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। दुर्घटना में मृत चारों लोगों की मौत हो गयी  चारों पन्ना जिले के निवासी थे जिनके नाम अन्नू वंशकार पिता कोमल वंशकार उम्र 32 वर्ष निवासी बागडोर थाना रैपुरा जिला पन्ना, भारती पिता अन्नू वंशकार, ढाई साल, विनोद पिता रमेश वंशकार 30 वर्ष, निवासी रैपुरा पन्ना, प्रेमलाल पिता काशीराम वंशकार, 32 वर्ष बघवार, थाना रैपुरा पन्ना के रूप में हुई।

Exit mobile version