Latestमध्यप्रदेश

Accident मोटर साइकिलें आपस में टकराईं, समय पर पहुंची डायल 100 ने 3 घायलों को पहुंचाया अस्पताल

Accident कटनी के थाना रीठी के अंतर्गत दो मोटर साइकिल के आपस में टकरा जाने से घायल हुए तीन व्यक्तियों को डायल-112/100 सेवा ने अस्पताल पहुँचाया।

मिली जानकारी के मुताबिक रीठी के अंतर्गत बायपास पर दो मोटर साइकिल आपस में टकराने से तीन व्यक्ति घायल हो गये थे । पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में प्राप्त हुई। तत्काल रीठी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ प्रधान आरक्षक भोला राम गुप्ता एवं पायलट राम कुमार सेन ने घटना स्थल पर पहुँचकर घायलों को शासकीय अस्पताल पहुँचाया गया। आगे की कार्यवाही रीठी पुलिस द्वारा की जा रही है ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम