Site icon Yashbharat.com

आयुध निर्माणी मे पाँच दिबसीय राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट कल से

IMG 20241209 WA0027

 

 

आयुध निर्माणी मे पाँच दिबसीय राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट कल स

कटनी।आयुध निर्माणी स्टेडियम में राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का पांच दिवसीय आयोजन 10 दिसम्बर से किया जा रहा है।

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 10 से 14 दिसंबर 2024 तक आयोजित होने वाले इस राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट को विशेष रूप से स्वर्गीय शिशिर मुखर्जी एवं स्वर्गीय राकेश शर्मा की स्मृति में आयोजित करने का निर्णय टूर्नामेंट आयोजन समिति ने लिया है। टूर्नामेंट का उद्घाटन 10 दिसंबर को दोपहर 1:00 बजे होगा । इसके बाद लगातार पांच दिनों तक इस टूर्नामेंट में
जबलपुर,उज्जैन, रीवा,मैहर, सतना,अनूपपुर, शहडोल के साथ साथ छत्तीसगढ़ से भी अनेक टीमों के आने की सहमति प्राप्त हुई है।कटनी से एनकेजी,एसीसी, सिटी एफसी, वाईबीएफसी फुटबॉल टीमों को टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है।

टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल मैच क्रमशः 13 एवं 14 दिसंबर को खेले जाएंगे और उसके साथ ही पुरष्कार वितरण के उपरांत 14 दिसंबर की सायं ही टूर्नामेंट का समापन होगा।
टूर्नामेंट आयोजन समिति के सत्येंद्र सिंह, जी.रवि,विजय कुमार आदि ने जिले के समस्त खेल प्रेमियों से इस आयोजन में अपनी उपस्थिति प्रदान करने का विशेष रूप से आग्रह किया है।

Exit mobile version