Site icon Yashbharat.com

कांग्रेस संगठन विस्तार पर कार्यकर्ताओं में उत्साह,नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां, श्याम यादव को नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नियुक्त

IMG 20260525 WA0074

कांग्रेस संगठन विस्तार पर कार्यकर्ताओं में उत्साह,नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां, श्याम यादव को नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नियुक्

 

कटनी-मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ की नई प्रबंध समिति एवं जिला पदाधिकारियों की सूची जारी होने के बाद कांग्रेस संगठन में उत्साह का माहौल है। नई नियुक्तियों को लेकर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है और इसे संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। जारी सूची में कटनी शहर से श्याम यादव को नगरीय निकाय प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं विनोद जैन बल्लू और सूर्यकांत पाठक (गुड्डू) को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्तियां मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश तथा संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कामले की सहमति से एवं प्रकोष्ठ अध्यक्ष निशंक जैन द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के आधार पर की गई हैं। नियुक्तियों के बाद जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व विधायक सौरभ सिंह सहित कांग्रेसजनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विश्वास जताया है कि नई टीम के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और जमीनी स्तर पर कांग्रेस और अधिक मजबूत होगी।

Exit mobile version