Latestमध्यप्रदेश

भाजपा में प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों की नियुक्ति, कटनी से श्याम निषाद बने मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक

कटनी/भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश द्वारा संगठनात्मक मजबूती को लेकर विभिन्न प्रकोष्ठों में प्रदेश संयोजकों की नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन द्वारा जारी पत्र अनुसार यह नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार की गई हैं।

 

जारी सूची के अनुसार—
व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक श्री धीरज खंडेलवाल (इंदौर) को बनाया गया है।

शिक्षक प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक श्री महेश पालीवाल (इंदौर) को नियुक्त किया गया है।

मछुआरा प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक श्री श्याम निषाद (कटनी) को बनाया गया है।

भाजपा संगठन द्वारा की गई इन नियुक्तियों को संगठन विस्तार और विभिन्न वर्गों में पार्टी की पहुंच मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आदेश की प्रति पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं संबंधित जिम्मेदारों को प्रेषित की गई है।

Screenshot 20260424 204839 WhatsApp 1

Back to top button