कन्या महाविद्यालय में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” कार्यक्रम का गरिमामय आयोज
कटनी -शासकीय महाविद्यालय में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं छात्राओं ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से कार्यक्रम की शुरुआत की।
कार्यक्रम के प्रारंभिक चरण में डॉ. श्रद्धा वर्मा द्वारा भावपूर्ण शिव स्तुति प्रस्तुत की गई, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिकता से ओत-प्रोत कर दिया। इसके पश्चात “सोमनाथ संवाद व्याख्यानमाला” के अंतर्गत प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि सोमनाथ केवल एक मंदिर ही नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक अस्मिता, आस्था और स्वाभिमान का प्रतीक है।
इसके उपरांत कार्यक्रम की नोडल अधिकारी श्रीमती बंदना मिश्रा, सहायक प्राध्यापक द्वारा “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के संदर्भ में प्रभावशाली वक्तव्य प्रस्तुत किया गया। उन्होंने सन् 2026 में सोमनाथ मंदिर पर हुए ऐतिहासिक आक्रमण के 1000 वर्ष पूर्ण होने के अवसर को राष्ट्रीय चेतना और एकता के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने अपने विचारों में सोमनाथ को भारत की अखंडता, गौरव और संघर्षशीलता का प्रतीक बताया तथा छात्राओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अगले चरण में महाविद्यालय की छात्रा प्रगति शुक्ला, एम.ए. प्रथम वर्ष द्वारा सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य पर आधारित एक सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। उन्होंने अपने वक्तव्य में सोमनाथ मंदिर के निर्माण, विध्वंस और पुनर्निर्माण की ऐतिहासिक यात्रा को विस्तार से समझाया, जिससे उपस्थित सभी लोग अत्यंत प्रभावित हुए। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. रीना मिश्रा द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं प्रभावशाली ढंग से आगे बढ़ाया। अंत में सुश्री शिल्पी कुमारी सिंह द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया, जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, जिनमें डॉ. विमला मिंज, डॉ. अमिताभ पाण्डेय, कुमार जैनेन्द्र सिन्हा, डॉ. रोशनी पाण्डेय, पंकज सेन, डॉ. अर्पित द्विवेदी, श्री नागेन्द्र यादव, डॉ. रंजना वर्मा, डॉ. अपर्णा मिश्रा, श्री अनिल द्विवेदी, डॉ. संजयकांत भारद्वाज, डॉ. आंजनेय तिवारी, डॉ. सोनिया कश्यप, डॉ. बंदना चौहान, डॉ. फूलचंद कोरी, प्रेमलाल कांवरे, भीम बर्मन, आरती वर्मा, ऋचा पाण्डेय नम्रता निगम, श्रीमती प्रियंका सोनी, डॉ. श्रष्टि श्रीवास्तव, डॉ. प्रतिमा सिंह, डॉ. मैत्रेयी शुक्ला, श्वेता कोरी, श्रीमती देववती चक्रवर्ती, रत्नेश कुशवाहा एवं सुश्री पूजा सिंह राजपूत सहित अनेक छात्राओं की सक्रिय उपस्थिति रही।

