Site icon Yashbharat.com

ऑपरेशन ‘दस्तयाबी’ में बड़ी सफलता,उमरियापान थाना टीम ने जबलपुर से महाराष्ट्र तक सर्च ऑपरेशन कर 72 घंटे में 5 लापता महिलाओं- बालिकाओं को खोजकर परिजनों से मिलाया

IMG 20260323 WA0045

ऑपरेशन ‘दस्तयाबी’ में बड़ी सफलता,उमरियापान थाना टीम ने जबलपुर से महाराष्ट्र तक सर्च ऑपरेशन कर 72 घंटे में 5 लापता महिलाओं- बालिकाओं को खोजकर परिजनों से मिलाय

कटनी -जिले में अपहृत बालिकाओं एवं गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उमरियापान पुलिस को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) स्लीमनाबाद श आकांक्षा चतुर्वेदी के दिशा-निर्देशन में थाना उमरियापान पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम को अपहृत बालिकाओं एवं गुमशुदा महिलाओं की तलाश हेतु जिला जबलपुर, खरगोन, पुणे (महाराष्ट्र), औरंगाबाद एवं नागपुर रवाना किया गया। टीम द्वारा सतत प्रयास करते हुए निम्न प्रकरणों में सफलता अर्जित की गई—अपराध क्रमांक 317/2025, 06/2026, 30/2026 धारा 137(2) बी.एन.एस. के अंतर्गत 03 अपहृत बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब किया गया। गुम इंसान क्रमांक 13/2024, 14/2026 के अंतर्गत 02 गुमशुदा महिलाओं को भी खोज निकाला गया। दस्तयाबी उपरांत सभी अपहृत बालिकाओं एवं गुमशुदा महिलाओं को विधिवत उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। अपनों से पुनः मिलकर परिजनों में खुशी का माहौल रहा तथा उन्होंने थाना उमरियापान पुलिस के कार्य की सराहना की।

पुलिस कार्यवाही मे विशेष भूमिकाः थाना प्रभारी महेंद्र जायसवाल, कार्य- उप निरीक्षक भरत सिंह मार्को, सहायक उप निरीक्षक कोदूलाल दाहिय, सउनि. गया प्रसाद मंगोरे, प्रधान आरक्षक आशीष झारिया, प्रधान आरक्षक अजय सिंह, आर- योगेश पटेल एवं सायबर सेल कटनी से आर.क्र. शुभम गौतम, अमित श्रीपाल, 270 सतेन्द्र राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Exit mobile version