Friday, May 15, 2026
Latest:
katni

Katni Police In Active Mode: जबलपुर स्टेशन में मिला कटनी से लापता बालक

Katni Police In Active Mode: जबलपुर स्टेशन में मिला कटनी से लापता बालक। पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन द्वारा नाबालिक बालक / बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत अधिक से अधिक दस्तयाबी किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

 

कोतवाली पुलिस को चंद घण्टों में मिली सफ़लता

 

जिसके पालन में गुम हुए बालक / बालिकाओं के लंबित प्रकरणों में दस्तयाबी के प्रयास किए जा रहे है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक मनोज केड़िया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी
कोतवाली आशीष कुमार शर्मा द्वारा अपने स्टाफ के साथ मिलकर अपहृत बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु सार्थक प्रयास करते हुए नाबालिक बालक को चंद घंटो मे दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है।

 

बताया जाता है कि सूचनाकर्ता शीतल खटीक पति असर्फी खटीक उम्र 43 वर्ष निवासी पोस्ट आफिस के सामने ईश्वरीपुरा वार्ड कटनी की हमराह अपने पति के साथ थाना
कोतवाली में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसका नाबालिक लडका जिसकी उम्र 15 वर्ष है, 08 सितंबर को सब्जी मण्डी जाने को बताकर गया था जो वापस नही आया, कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली कटनी के अप.क्र. 635 / 2023 धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

अपहृत बालक की दस्तयाबी में थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष शर्मा द्वारा अपहृत बालक की दस्तयाबी हेतु तत्काल टीम गठित कर टीम मे उनि अरूण पाल सिंह, आर. 628 नंदन कुमार, 136 अंकित दुबे को रवाना कर पतासाजी कराई गई जो रवानाशुदा टीम द्वारा रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड, आदि संभावित स्थानो पर तलाश पतासाजी की गई जो अपहृत बालक के जबलपुर तरफ जाने की संभावित जानकारी मिली जो टीम जबलपुर तरफ रवाना होकर बालक की जबलपुर मे सरगर्मी से तलाश पतासाजी कर रेल्वे स्टेशन जबलपुर से अपहृत नाबलिक बालक को 04 घंटे के अंदर दस्तयाब कर उसके परिवारजनों के सुपुर्द किया गया है।

परिवार के लोगों द्वारा बच्चे के सकुशल वापस मिलने पर पुलिस विभाग का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया गया है। पुलिस कार्यावाही में विशेष भूमिका अभिजीत कुमार
रंजन (भा.पु. से) के निर्देशन में, अति. पुलिस अधीक्षक मनोज केड़िया, श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली
निरीक्षक आशीष कुमार शर्मा, उनि. अरूण पाल सिंह, आर. 628 नंदन कुमार, 136 अंकित दुबे की
अहम भूमिका रही।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम