बड़वारा पुलिस नें किया गैस सिलेण्डर चोर गिरोह का पर्दाफाश ,8 सिलेंडर व ऑटो किया जप्त

बड़वारा पुलिस नें किया गैस सिलेण्डर चोर गिरोह का पर्दाफाश
,8 सिलेंडर व ऑटो किया जप्

कटनी -पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा सिलेण्डर चोरी करने वालो को पकड़ने हेतु थाना प्रभारी बड़वारा उनि केके पटेल को निर्देशित किया गया था । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बड़वारा क्षेत्रांतर्गत विभिन्न ग्रामो के शासकीय विद्यालयों में हुए गैस सिलेण्डर चोरी के आरोपी की पता तलास गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।
घट
मामले मे बताया गया की 16 मार्च को फरियादी राधा रैदास पति सुनील कुमार रैदास उम्र 48 साल निवासी गुरुनानक वार्ड सब्जी मंडी के पास थाना कोतवाली हाल प्राथमिक शाला अमाड़ी जिला की स्कूल से गैस सिलेण्डर चोरी होने की रिपोर्ट पर अपराध क्र.30/26 धारा 331(4),305ए बीएनएस पंजीबद्द किया गया है ।
इसी प्रकार 18 मार्च को को फरियादी संतोष सिहं पिता दुर्जन सिंह बरकड़े उम्र 53 साल माथ्यमिक शाला पौड़ी का रिपोर्ट लेख कराया कि इनकी शासकीय रसोई से 02 नग गैस सिलेण्डर चोरी गये है की रिपोर्ट पर थाना बड़वारा मे अपराध क्र.163/26 धारा 331(4),305ए बीएनएस पंजीबद्ध किया गया ।
इसी प्रकार फरियादी पंकज कुमार राय पिता डोरीलाल राय उम्र 38 साल शासकीय माध्यमिक शाला भजिया का रिपोर्ट लेख कराया कि इनके विद्यालय के शासकीय रसोई से 05 नग गैस सिलेण्ड चोरी हो जाने की रिपोर्ट पर थाना बड़वारा में अपराध क्र. 167/26 धारा 331(4),305ए बीएनएस पंजीबद्ध किया गया ।
उक्त तीनो घटनाओं में चोरी गये गैस सिलेण्डर चोरो की पता तलास कर गिरफ्तार करने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना प्रभारी बड़वारा उनि केके पटेल को निर्देशित किया गया था । पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में थाना प्रभारी बड़वारा द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया । जो टीम द्वारा लगातार कड़ी मेहनत एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गैस सिलेण्डर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर आरोपीगणों मनोज कुमार उर्फ मन्नू यादव पिता बहोरीलाल यादव उम्र 35 साल निवासी ग्राम भजिया हाल रोशन नगर थाना एनकेजे जिला कटनी एवं दीपक कुशवाहा पिता स्व.भगवानदास कुशवाहा उम्र 24 साल निवासी खिरहनी लाल टोपी रास्ता थाना एनकेजे कटनी स्थाई ग्राम खदीया थाना मझौली जिला जबलपुर को गिरफ्तार किया गया आरोपीगणों द्वारा अपने मेमोरण्डम कथन में बताया कि वह रात्रि में ऑटो क्र. एमपी 21 आर 1639 से विभिन्न स्थानो से गैस सिलेण्डर चोरी करते थे । घटना में संलिप्त अपचारी बालक को अभिरक्षा लिया गया है । उक्त आरोपीगणों से चोरी गये कुल 08 गैस सिलेण्डर कीमती 25,000/- रुपये के बरादम किये गये । एवं घटना में प्रयुक्त वाहन ऑटो क्र.एमपी 21 आर 1639 जप्त की गई । गिरप्तार शुदा आरोपीगणों को माननीय न्यायालय पेश किया गया एवं विधि विरुद्ध अपचारी बालक को माननीय किशोर न्यायालय कटनी में पेश किया गया ।
विशेष भूमिका – सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि केके पटेल, उनि व्ही एस जायसवाल, सउनि सतेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक नितेश डोंगरे, सायबर सेल से आरक्षक अमित श्रीपाल, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी, आरक्षक सुरेन्द्र सिंह ठाकुर, आरक्षक बृजलाल प्रजापति एवं ग्राम रक्षा समिति सदस्य कमलेश निषाद की विशेष भूमिका रही ।

Exit mobile version