Big Action: एच.पी. गैस एजेंसी कटनी एवं कटनी इण्डेन गैस एजेंसी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही, 45 भरे तथा 27 खाली गैस सिलेण्डर जप्त

Lpg

कटनी Big Action: एच.पी. गैस एजेंसी कटनी एवं कटनी इण्डेन गैस एजेंसी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही, 45 भरे तथा 27 खाली गैस सिलेण्डर जप्त, सार्वजनिक स्थलां पर मनमर्जी से गैस सिलेण्डर का कारोबार करने के संबंध में शिकायत प्राप्त होने पर कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा शिकायत को गंभीरता से लेते हुए त्वरित संज्ञान में लेकर जिला आपूर्ति अधिकारी को शिकायत की जांच कर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्रदान किये गए।

अनुज्ञप्ति भण्डारण स्थल से भिन्न स्थल पर द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस का भण्डारण एवं विक्रय करनें पर हुई कार्यवाही

कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश के पश्चात जिला आपूर्ति अधिकारी बालेन्द्र शुक्ला द्वारा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी प्रमोद कुमार मिश्र तथा यज्ञदत्त त्रिपाठी का दल गठित करते हुए जांच शिकायत की जांच किये जानें हेतु निर्देशित किया गया। जांचदल द्वारा नगर निगम कटनी के कार्यक्षेत्र में विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण में कटनी एच.पी. गैस एजेंसी कटनी एवं कटनी इण्डेन गैस एजेंसी कटनी के द्वारा मुख्य विस्फोटक नियंत्रक द्वारा अनुज्ञप्ति भण्डारण स्थल से भिन्न अवैधानिक स्थल पर द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (घरेलू प्रवर्ग धारिता 14.2 किलोग्राम) का भण्डारण एवं विक्रय बगैर सुरक्षात्मक उपाय के किया जाना पाया गया। कटनी एच.पी. गैस एजेंसी कटनी के द्वारा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित ग्राउण्ड में घरेलू गैस के 36 भरे हुये सील्ड एवं 12 घरेलू गैस के खाली सिलेण्डर भण्डारित पाये गये जबकि कटनी इण्डेन गैस एजेंसी कटनी के द्वारा चाण्डक चौक के समीप गैस एजेंसी के शोरूम के बाजू में श्री शशांक चाण्डक के प्लॉट में घरेलू गैस के 09 भरे हुये सील्ड एवं 15 घरेलू गैस के खाली सिलेण्डर भण्डारित पाये गये।

इसे भी पढ़ें-  कैमोर में दशहरा देखने उमड़ा जनसैलाब, एक लाख दर्शकों की मौजूदगी में जला 100 फीट ऊंचा रावण विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने की पूजा-अर्चना, आकर्षक आतिशबाजी ने मोहा मन; चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ आयोजन

जिला आपूर्ति अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भण्डारण एवं विक्रय अवैधानिक स्थल से किया जाना पाये जाने पर जांच अधिकारियों के दल द्वारा कटनी एच.पी. गैस एजेंसी कटनी के घरेलू गैस से भरे हुये सील्ड 36 सिलेण्डर एवं 12 खाली गैस सिलेण्डर तथा कटनी इण्डेन गैस एजेंसी कटनी के घरेलू गैस से भरे हुये सील्ड 09 सिलेण्डर एवं 15 खाली गैस सिलेण्डर जप्त किये गये तथा गैस एजेंसी संचालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई। जांच में शिकायत में उल्लेखित अन्य स्थल पर घरेलू गैस सिलेण्डर का भण्डारण एवं विक्रय किया जाना नहीं पाया गया है।