Site icon Yashbharat.com

जीवन ज्योति अस्पताल के पास से बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र का ATM गायब, चोरों के बढ़े हौसले

IMG 20251206 WA0002

जीवन ज्योति अस्पताल के पास से बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र का ATM गायब, चोरों के बढ़े हौसल

कटनी। शहर में चोरी की एक बड़ी और हैरान करने वाली वारदात ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। माधवनगर थाना क्षेत्र स्थित जीवन ज्योति अस्पताल के पास लगे बंधन बैंक के बाजू में स्थापित बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र के एटीएम को चोरों ने देर रात उखाड़कर पूरी मशीन सहित गायब कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, चोरों ने पूरी प्लानिंग के साथ मशीन को उसके बेस से अलग किया और मौके से ले उड़े। एटीएम के अंदर रखी नगदी भी चोरों के हाथ लगने की आशंका है। सुबह घटना का खुलासा होने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

मामले की जानकारी मिलते ही माधवनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच इस वारदात से स्थानीय लोगों में दहशत के साथ-साथ नाराजगी भी देखने को मिल रही है। लोग मांग कर रहे हैं कि पुलिस रात्रि गश्त बढ़ाए और ऐसी घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई की जाए

Exit mobile version