जबलपुर: तिलवारा के दद्दा घाट पर नर्मदा नदी में डूबने से 3 युवकों की मौत, दोस्तों के साथ गए थे पिकनिक मनाने

जबलपुर: तिलवारा के दद्दा घाट पर नर्मदा नदी में डूबने से 3 युवकों की मौत, दोस्तों के साथ गए थे पिकनिक मनाने

जबलपुर: तिलवारा के दद्दा घाट पर नर्मदा नदी में डूबने से 3 युवकों की मौत, दोस्तों के साथ गए थे पिकनिक मनाने

जबलपुर । शनिवार दोपहर तिलवारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दद्दा घाट पर एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहाँ नर्मदा नदी में नहाने गए गढ़ा निवासी तीन दोस्तों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान मोइन खान, राजा खान और साहिल खान के रूप में हुई है, जो गढ़ा के मुजावर मोहल्ला के रहने वाले थे। शाम को गोताखोरों की मदद से तीनों के शव नदी से बाहर निकाल लिए गए हैं।

शनिवार की दोपहर दोस्तों के साथ बनाई थी घूमने की योजना

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गढ़ा के मुजावर मोहल्ला निवासी मोइन, राजा और साहिल सहित कुल आठ दोस्तों ने शनिवार को दोपहर में एक साथ घूमने की योजना बनाई थी। सभी लोग दोपहर लगभग 2:00 बजे अपनी मोटरसाइकिलों से तिलवारा के पास स्थित दद्दा घाट पहुंचे। मौसम का लुत्फ उठाने के लिए सभी दोस्त नर्मदा नदी में नहाने के लिए पानी में उतरे।

नहाते समय गहरे पानी में समाए, आँखों के सामने ओझल हुए तीन दोस्त

नहाने के दौरान मोइन, राजा और साहिल अचानक पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाए और गहरे पानी की तरफ चले गए। देखते ही देखते तीनों नदी में डूबने लगे। घाट पर मौजूद उनके बाकी दोस्तों ने उन्हें बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव और गहराई अधिक होने के कारण तीनों पलक झपकते ही दोस्तों की आँखों के सामने पानी में ओझल हो गए।

डर के मारे घर भागे दोस्त, एक ने हिम्मत कर दी परिजनों को सूचना

हादसे से बाकी के पाँचों दोस्त इस कदर सहम गए और घबरा गए कि वे बिना किसी को कुछ बताए चुपचाप मौके से सीधे अपने घर लौट आए। काफी देर तक डरे-सहमे रहने के बाद, आखिरकार उनमें से एक दोस्त ने हिम्मत जुटाई और पूरी घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया। हादसे की खबर सुनते ही युवकों के परिजनों और परिचितों में कोहराम मच गया और सभी तुरंत दद्दा घाट की तरफ दौड़े।

गोताखोरों ने पौने दो घंटे की मशक्कत के बाद निकाले शव

परिजनों द्वारा तुरंत तिलवारा थाना पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन (तलाशी अभियान) शुरू कराया गया। लगभग पौने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद, शाम को करीब 3:45 बजे गोताखोरों ने तीनों युवकों के शवों को पानी से बाहर निकाल लिया।जबलपुर: तिलवारा के दद्दा घाट पर नर्मदा नदी में डूबने से 3 युवकों की मौत, दोस्तों के साथ गए थे पिकनिक मनाने

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद मुजावर मोहल्ला (गढ़ा) में मातम पसरा हुआ है।

Exit mobile version