बड़ी खबर: बिलहरी का पुलिस जवान चंदिया में निकला पॉजिटव, कटनी में कई लोगों से मिली कांट्रेक्ट हिस्ट्री
कटनी। उमरिया जिले के चंदिया पुलिस थाने में पदस्थ कटनी जिले के बिलहरी निवासी एक आरक्षक के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद कटनी में चिंता बढ़ गई है।
यह आरक्षक पॉजिटिव होने के पहले कटनी में एक पारिवारिक समारोह में शामिल हुआ था मतलब लंबी कांट्रेक्ट हिस्ट्री है जिसकी अब पड़ताल की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक आरक्षक कुछ दिन पहले अपने घर आया था और अपने परिवार के आधा दर्जन सदस्यों के साथ अपनी बुआ के लड़के के यहां गायत्री नगर नीरज टाकीज के पास एक कार्यक्रम में शामिल हुआ था।
इस दौरान वो सिविल लाइन में अपने मित्रों के अलावा कई लोगों से मिला था। यहां से जाने के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिससे कटनी में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के मुताबिक उमरिया जिले के cmho ने कटनी के cmho को एक पत्र लिखकर आरक्षक के सम्पर्क में कम से कम 25 लोगों के होने की सूचना दी है। अब स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन लोगों को चिन्हित किया जा रहा है।