आशीर्वाद के दीपों से जगमगाया कटनी, सेवा संकल्प का दिया जनभागीदारी से हुआ रोशन,चार प्रमुख स्थलों पर हुआ दीप प्रज्वलन, महाआरती के साथ हुआ भव्य समापन

आशीर्वाद के दीपों से जगमगाया कटनी, सेवा संकल्प का दिया जनभागीदारी से हुआ रोशन,चार प्रमुख स्थलों पर हुआ दीप प्रज्वलन, महाआरती के साथ हुआ भव्य समापन

कटनी – प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रारंभ हुए सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिवस पर नगर पालिक निगम कटनी द्वारा आयोजित “आशीर्वाद का दिया” दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में शहर सेवा, समर्पण और उत्साह के प्रकाश से जगमगा उठा। राज्य शासन के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, निगम अधिकारियों-कर्मचारियों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों, महिला स्व-सहायता समूहों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर सेवा संकल्प का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम के दौरान महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी,विधायक श्री संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल, श्री संजीव सिंह सचिव मध्यप्रदेश शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग कलेक्टर श्री आशीष तिवारी, निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव विश्वकर्मा,जिला पंचायत कार्यपालन अधिकारी सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर,वनमंडलाधिकारी श्री गर्वित गंगवार, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक टण्डन सोनी, एसडीएम जितेंद्र पटेल, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

*पीएम आवास हितग्राहियों के घर रोशन हुए दीप*

 

निगम प्रशासन के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री आवास (मल्टी) प्रेमनगर-रोशन नगर परिसर से प्रारंभ हुए दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में योजना के तहत आवंटित आवासों के हितग्राहियों द्वारा अपने आवास के बाहर दीप प्रज्ज्वलित कर खुशियां साझा की। दीपों की रोशनी से आवास परिसर जगमगा उठा और हितग्राही परिवारों में उत्साह एवं उल्लास का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर हितग्राही परिवारों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए सेवा, समर्पण और जनभागीदारी के संदेश को आत्मसात किया। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से मिले अपने पक्के आवास में दीप जलाना हितग्राही परिवारों के लिए विशेष खुशी का अवसर रहा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस पहल ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित परिवारों को भी उत्सव की मुख्यधारा से जोड़ते हुए जनभागीदारी का संदेश दिया।

 

*स्मारक एवं मंदिरों में भी जगमगाई रोशनी*

 

आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम के तहत नगर के

ऐतिहासिक घंटाघर स्मारक स्थल, श्री हनुमान मंदिर समदड़िया सिटी एवं श्री गणेश मंदिर गणेश चौक, सिविल लाइन तक पहुंचा। तीनों स्थलों पर दीपों की रोशनी और नागरिकों की सहभागिता ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।

कार्यक्रम के दौरान नागरिकों ने उत्साहपूर्वक दीप प्रज्वलित कर सेवा, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा के संकल्प को साकार किया। श्री गणेश मंदिर, गणेश चौक में आयोजित महाआरती के साथ “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण समापन हुआ। दीपों से सजे शहर में उमड़ा जनसहभागिता का उत्साह सेवा पखवाड़ा के शुभारंभ को यादगार बना दिया।

 

कार्यक्रम के दौरान मछुआरा संघ प्रदेश संयोजक श्याम निषाद,एमआईसी सदस्य सुभाष साहू, जयनारायण निषाद, सुरेंद्र गुप्ता, उमेंद्र अहिरवार,सुमन माखीजा, पार्षद गोविंद चावला,सीमा श्रीवास्तव, प्रभा गुप्ता,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पारस जैन, पूर्व विधायक अल्का जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रहरी,पूर्व पार्षद राजकुमार माखीजा, रचना गुप्ता,सीमा जैन सोगानी, अमरीश वर्मा,कौशलेश मिश्रा,समाजसेवी यज्ञदत्त मिश्रा,रवि खरे,आशीष गुप्ता, सुरेश सोनी, शासकीय महिला महाविद्यालय प्राचार्या चित्रा प्रभात, शासकीय तिलक महाविद्यालय प्राचार्य श्री सुनील बाजपेयी, नगर निगम उपायुक्त द्वय शैलेश गुप्ता एवं प्रियंका झरिया सहित अधिकारी-कर्मचारी तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।की गरिमामई उपस्थिति रही।

Exit mobile version