Big Breaking कटनी एसपी आफिस में आरक्षक ने किया आत्मदाह का प्रयास

images 27

कटनी, (विवेक शुक्ला) शहर में आज इस खबर के बाद हड़कंप मचना तय था। दरअसल आज दोपहर कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के आफ़िस के बाहर एक आरक्षक ने स्वयं पर मिट्टी का तेल डाल कर आत्मदाह का प्रयास किया जिसे समय रहते यहां मौजूद पुलिस वालों ने पकड़ लिया। आरक्षक का नाम सुनील बागरी है। घटना उस वक्त घटी जब कटनी में डीआइजी का दौरा भी है।

मिली जानकारी के मुताबिक सुनील बागरी रीठी थाने में पदस्थ है। सुनील ने किसी कार्यवश अवकाश की मांग की थी। चुनावी डियूटी के चलते इसमें विलम्ब हुआ लेकिन फिर अवकाश स्वीकृत हो गया था पर आरोप है कि सुनील को रीठी के थाना प्रभारी अवकाश के लिए रवानगी नहीं दे रहे थे इसी से व्यथित आरक्षक आज पुलिस अधीक्षक के पास गुहार लेकर गया यहां भी मौजूद कुछ लोगों से उसकी कहा सुनी हुई बस फिर क्या था आरक्षक ने अपने साथ लाये केरोसिन की शीशी को अपने ऊपर उड़ेल लिया। घटनाके बाद हड़कंप मचा जैसे तैसे आरक्षक को रोका गया।

न्यूज़ अपडेट हो रही है…

इसे भी पढ़ें-  12 October 2026 ब्रेकिंग -बरगवां के किसना ज्वेलर्स में करोड़ों की सनसनीखेज चोरी, दीवार में सेंध लगाकर शोरूम में घुसे बदमाश,पिछली दीवार तोड़कर सोने-चांदी के बेशकीमती आभूषण लेकर हुए फरार, सुबह शोरूम खोलने पहुंचे कर्मचारियों के उड़े होश; एसपी-एएसपी सहित पुलिस अधिकारियों ने संभाला मोर्चा, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य