Site icon Yashbharat.com

छपरवाह-बिलगवां में भी गर्माया शराब दुकान का विवाद

sharab

कटनी। क्षेत्र में शराब दुकानें आबाद करने को लेकर अब जानता भी जागरूक हो गई। शहर के बाद उपनगरीय क्षेत्र छपरवाह-बिलगवां में भी शराब दुकान खोले जाने का विवाद गर्माने लगा है।

प्रतिबंधित होने के बावजूद अहाता संचालित करना चाह रहा शराब ठेकेदार
क्षेत्रवासियों ने की कलेक्टर व एसपी से कार्रवाई की मांग

अहाता के नाम पर अब तक बिलगवां में सिमरौल नदी के किनारे भमनहा घाट में आबाद शराब दुकान इस बार नए ठेका नियमों के तहत प्रतिबंधित होने के बावजूद शराब ठेकेदार दुकान खोलने पर आमदा है जबकि क्षेत्र की जनता अब क्षेत्र में किसी भी तरह शराब दुकान नहीं खोलने देना चाहती। इस संबंध में क्षेत्रीय नागरिक एवं अधिवक्ता मनीष शुक्ला ने बताया कि शासन स्तर पर इस बार के शराब ठेके में अहाता संचालन पर रोक लगा दी है।

इसके बावजूद शराब ठेकेदार क्षेत्र में अवैध रूप से अहाता संचालित करना चाहता है। वहीं क्षेत्रवासी अब अपने क्षेत्र में किसी भी तरह से शराब दुकान नहीं चाहते हैं तथा उन्होने कलेक्टर के.व्ही.एस.चौधरी, पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह सहित आबकारी अधिकारी का ध्यान इस ओर आकर्षित कराते हुए क्षेत्र में अवैध रूप से अहाता संचालित करने वाले ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग भी की है।

अधिवक्ता श्री शुक्ला ने बताया कि शराब ठेकेदार के द्धारा पहले एनकेजे यार्ड स्थित सीएनडब्लू आफिस के पास अवैध अहाता संचालित करना चाहा लेकिन नगर निगम अध्यक्ष संतोष शुक्ला की पहल पर वहां अवैध अहाता बंद करा दिया गया लेकिन कल भारत बंद के दिन मौके का फायदा उठाकर शराब ठेकेदार ने छपरवाह-देवरीहटाई पहुंच मार्ग पर शासकीय स्कूल से चंद कदमों की दूरी पर सड़क किनारे लोहे का टपरा रखकर शराब दुकान का संचालन शुरू कर दिया।

जब इस बात की भनक क्षेत्रवासियों को लगी तो उन्होने मौके पर पहुंच कर स्कूल के पास शराब दुकान संचालन का विरोध किया। जिसके बाद शराब दुकान के कर्मचारी वहां से भी शराब लेकर भाग गए। क्षेत्रवासियों ने कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक सहित आबकारी अधिकारी से छपरवाह-बिलगवां में अवैध शराब दुकान का संचालन बंद कराए जाने की मांग की है।

Exit mobile version