Site icon Yashbharat.com

कट्टा रखे युवक कुठला पुलिस की गिरफ्त में, जुआरी भी पकड़े गए

wp 17059367635635030341316184295904

कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य में दिनांक 22.01.2024 को श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में प्राण प्रतिष्टा के चलते कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए लगातार की जा रही पेट्रोलिंग के दौरान दिनांक 21.01.2024 के रात्रि में पेट्रोलिंग पार्टी को सूचना प्राप्त हुई कि पहरुआ गल्ला मंडी के पीछे पन्नी कालोनी के पास एक व्यक्ति अबैध रूप से कट्टा लिये अपराध घटित करने के उद्देश्य से खडा है जिसकी सूचना पर नीरज निषाद पिता कमलेश निषाद उम्र 20 वर्ष निवासी गली नं. 09 इन्द्रानगर थाना कुठला को पकड़ा जिसके कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा एवं जिन्दा कारतूस मिला जिसके विरुद्ध थाना कुठला में अप.क्र. 73/24 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर आरोपी को आज दिनांक 22.01.2024 को न्यायालय पेश किया गया जहाँ से उसे जिला जेल कटनी में दाखिल किया गया है।

दो अन्य मामलों में कुठला पुलिस को दो अलग अलग फड़ो में जुआ मन्ना खेलते हुये आरोपी 1. मुल्ले उर्फ अमित, 2. शनि वंसकार, 3. रितुराज उर्फ बब्बल डुमार, 4. छोटू उर्फ शिवचरण कोल, 5. पुष्पेन्द्र विश्वकर्मा एवं एक अन्य फड़ से 1. आकाश वर्मन, 2. राजकुमार उर्फ लाला निषाद, 3. रवि निषाद, 4. सुग्रीव पाल, 5. बिष्णू चक्रवर्ती सभी निवासी कटनी को पकड़ा है जिनके कब्जे से कुल 3110 रुपये एवं प्रत्येक फड़ से 52 तास के पत्ते प्राप्त होने पर जप्त कर धारा 13 जुआ एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई ।
इस कार्रवाई में अभिजीत रंजन के नेतृत्व में थाना प्रभारी कुठला अभिषेक चौबे उप निरी. विनोद सिंह, सउनि मनसुख साहू, प्रधान आरक्षक रामेश्वर सिंह, राजेश, केशव मिश्रा, अजय यादव, नन्दकिशोर, आरक्षक अजय पाठक संजय यादव की आर्म्स एक्ट एवं जुआ फड़ पर कार्यवाही करने में विशेष भूमिका रही है।

Exit mobile version